एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बीजेपी सांसद रवि किशन ने की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखने की सबसे अपील, कहा- हमें पढ़ाया गया गलत इतिहास

Gorakhpur News: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोगों से फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखने की अपील की, उन्होंने कहा कि अब से पहले हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया.

Ravikishan On Film Samrat Prithviraj: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्‍व में केन्‍द्र में बीजेपी (BJP) की सरकार के कुशलतम 8 साल पूरा होने पर गोरखपुर (Gorakhpur) के सांसद और फिल्‍म अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने बेबाकी के साथ विभिन्‍न मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्‍होंने सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा यूपी में 'सम्राट पृथ्‍वीराज' फिल्‍म को टैक्‍स फ्री किए जाने पर कहा कि देश में 70 साल तक कांग्रेस की सरकार होने के नाते हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया. कांग्रेस ने सच्‍चे इतिहास के पन्‍नें को फाड़कर फेंक दिया. उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पृथ्‍वीराज चौहान फिल्‍म जाकर देखें और भारत के गौरवशाली सच्‍चे इतिहास को जानें.

रवि किशन ने सभी से फिल्म देखने की अपील की
सांसद रवि किशन ने कहा कि हिन्‍दू सनातन संस्‍कृति और धर्म के नाम पर कुछ लेफ्ट मानसिकता के लोगों के पेट में अक्‍सर दर्द होता है. विपक्ष के आईटी सेल के कुछ लोग सम्राट पृथ्‍वीराज फिल्‍म के विरोध में काम कर रहे हैं. जिससे कि लोग इस फिल्‍म को नहीं देखें. उन्‍होंने कहा कि वे सबसे हाथ जोड़कर कहते हैं कि वे लोग सिनेमाहाल में जाकर पृथ्‍वीराज फिल्‍म देखें. उन्होंने कहा कि कल गृहमंत्री अमित शाह ने इस फिल्‍म को प्रमोट किया है. वे खुद इस फिल्‍म को प्रमोट करते हैं. क्‍योंकि वे डॉ. सत्‍यप्रकाश को स्‍वयं जानते जिन्होंने इस बनाया है. ये फिल्म ऐसी सच्‍चाईयों को उजागर करेगी कि मुगल्‍स कितने कायर थे.

गलत इतिहास पढ़ाने का आरोप लगाया

रवि किशन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे फिल्‍म जरूर देखें, तभी वहां पर हर-हर महादेव का नारा गूंजेगा. क्‍योंकि ये नारा उस फिल्‍म में भी है, जिसे लेकर सभी लेफ्ट मानसिकता और हिन्‍दू विरोधी लोगों के पेट में दर्द होता है. रवि किशन ने कहा कि औरंगजेब, हुमायूं और अकबर के नाम पर गलत इतिहास पढ़ाया गया. कश्‍मीर में पांच लाख पंडितों की हत्‍या हुई. रवि किशन ने कहा कि जब फिल्म कश्‍मीर फाइल आई थी तो सच्चाई दबाने के लिए आईटी सेल बनाया गया, तब हमें आगे आना पड़ा. हम आपको सच्‍चा इतिहास पढ़ा रहे हैं.

मूसेवाली की हत्या के लिए आप जिम्मेदार

रवि किशन ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में आप और पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मूसेवाला की हत्‍या हो जाना पंजाब और आप सरकार की विफलता को दर्शाता है. एक दिन पहले उनकी सुरक्षा हटाई गई और फिर उनकी इस तरह से बेरहमी से हत्‍या कर दी गई. आप सरकार की जवाबदेही है. जब पता है कि उन्‍हें जान का खतरा है, तो उनकी सुरक्षा क्‍यों हटाई गई. जनता को उन्‍हें जवाब देना है. आप की सरकार, केजरीवाल और वहां के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान जवाब दें. छह लोग पकड़े गए हैं. बड़ा रैकेट इसके पीछे हैं, जो लोगों के सामने आना चाहिए.

सिंगर केके के निधन पर जताया दुख

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सिंगर केके के निधन को लेकर रवि किशन ने कहा कि केके दो साल पहले गोरखपुर महोत्‍सव में आए थे. वे बहुत ही जिंदादिल इंसान हैं. 53 साल की उम्र में उनका जाना दुखद है. इस मामले में लापरवाही भी सामने आ रही है. इसके लिए वो गोरखपुर जिला प्रशासन को लिखकर देंगे कि कलाकार परफार्म करें, तो वहां एम्‍बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्‍था हो. जगह चोक न हो इसका ध्‍यान रखा जाए.
UP news: लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप छोड़ अचानक दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी, जानिए वजह

ज्ञानवापी को लेकर कही ये बात
सांसद रवि किशन ने ज्ञानवापी मामले पर कहा कि वे बचपन से मंदिर जा रहे हैं. आज सारी बातें सामने आ रही हैं नंदी जहां बैठे वो मस्जिद की ओर क्यों देख रहे हैं. ये बड़ा सवाल है. ये सारी चीजें बाहर आ रही हैं. वे स्‍वयंभू महादेव हैं. अपने आपको स्‍वयं जागृत कर रहे हैं. 500 से 800 साल पहले मंदिरों को नष्‍ट किया गया, वो सारे भगवान और शक्तियां सामने आ रही है. वे एक सांसद के रूप में कुछ नहीं बोलना चाहते हैं. मामला न्‍यायालय में हैं. कोर्ट का जो फैसला आता है उसे सब मानेंगे. 

पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ 
रवि किशन ने कहा कि मोदीजी के 8 साल और सीएम योगी जी ने जो काम किया है, उसे दुनिया देख रही है. उन्‍होंने कहा कि विपक्ष बसपा-सपा वाले कहते रहे हैं कि मंदिर यही बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे. उन लोगों को जान लेना चाहिए कि पूरे विश्‍व का सबसे बड़ा और भव्‍य मंदिर होगा. कल बहुत बड़ा दिन था. 5 जून को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का जन्‍मदिन है. 4 जून को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखपुर आ रहे हैं. गीता प्रेस जाएंगे. रामगढ़ झील देखेंगे. पूरा भारत हमारे गोरखपुर को देखेगा. 

ओवैसी पर भी साधा निशाना
एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय उन्‍हें फॉलो नहीं करता है. उनकी कहानी खत्‍म है. वे लंदन से पढ़कर आए हैं. दिमाग से चलते हैं. उनकी अब मुलसमान भी नहीं सुनते हैं. हैदराबाद के चार युवा मुसलमान भी उनके साथ नहीं है. किताबी ज्ञान का रट्टा मारकर सुबह मीडिया के सामने सुर्खियां बटोरने वाली चालाकी नहीं चलेगी. अब ओवैसी के बोलने का कोई असर नहीं है.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget