एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर के नीतीश ने तुर्किये के माउंट अरारत पर लहराया तिरंगा, खराब मौसम में भी नहीं मानी थी हार

Gorakhpur Mountaineer: नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव गोयल ने एचपीसीएल का लोगो भेंट किया और इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी थीं.

UP News: गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह तुर्किये देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत (16,854 फिट) को फतह किया है. नीतीश ने देश का नाम रोशन किया है और शिखर पर पहुंचने के बाद देश की आन-बान और शान तिरंगा लहराकर हर भारतवासी का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया.

नीतीश कुमार सिंह 22 जुलाई को दिल्ली से इस्तामबुल पहुंचे. वहां से बस के द्वारा 22 घंटे का सफर तय करके तुर्किये के दोगुबेयाजित सिटी पहुंचे. 23 जुलाई को रेस्ट करने के बाद 24 जुलाई की सुबह 8:00 बजे चढ़ाई की शुरुआत की. 3 हजार मीटर की चढ़ाई करीब 6 घंटे में पूरी करने के बाद पहले कैंप पर पहुंचे. बारिश व मौसम खराब होने के कारण चढ़ाई में दिक्कत भी हुई थी. अगले दिन दूसरे कैंप के लिए 4 घंटे कठिन चढ़ाई के बाद करीब 1 बजे बेस कैंप 4200 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचे. 

नीतीश को इस मिशन को कम से कम टाइम में पूरा करना था बेस कैंप के ऊपर केवल बादल ही दिखाई दे रहा था और मौसम भी खराब था. फाइनल समिट के लिए 26 तारीख की रात 12:30 बजे निकले. कठिन व खड़ी चढ़ाई पर समिट करने में दिक्कत आ रहा था, क्योंकि पूरा का पूरा पत्थरों से भरा हुआ रास्ता था. जहां पर एक-दो बार पत्थर ऊपर से भी आए और एक दो बार पैरों से खिसक के नीचे गए बहुत डर भी लग रहा था, ऊपर से हड्डी गला देने वाला माइनस 15 डिग्री का टेंपरेचर था. कभी-कभी चलते-चलते कहीं न कहीं हिम्मत भी टूटती थी. लेकिन लक्ष्य को पूरा करना था. 

राष्ट्रीय ध्वज को देख कर कुछ शक्ति मिली. कुछ घंटे चलने के बाद जब सवेरा हुआ, मंजिल सामने दिखी तो हौसला और बुलंद हुआ कि नहीं अब तो फतह कर के ही जिंदा वापस जाना है. मंजिल एकदम करीब थी. करीब 6 घंटे चलने के बाद सुबह 7:15 तुर्किये टाइम और करीब 9:45 भारत टाइम पर भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया और एचपीसीएल, भारतीय सेना व उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो माउंट अरारत पर फहराया. माउंट अरारत की पूरी चढ़ाई 42 घंटे में पूर्ण किया. नीतीश माउंट अरारत की चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति है, जिसने तुर्किये देश के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अरारत पर भारत का तिरंगा लहराया.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी थीं शुभकामनाएं

पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए 11 जुलाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव गोयल ने मुंबई मुख्यालय पर एचपीसीएल का लोगो भेंट किया और इस अभियान के लिए नीतीश सिंह को शुभकामनाएं दी थीं. लखनऊ में पर्वतारोही नीतीश सिंह को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आवास पर भारत का तिरंगा भेंट करते हुए उनके इस मिशन हेतु शुभकामनाएं दी थीं.

अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा

1. 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया 
2. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया 
3. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया.
4. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट 
5. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया 
6. 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फीट
7. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके हैं जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया 
8. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (18510फिट) पर तिरंगा फहरा चुके हैं, जहां से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया 
9.अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु (14980फिट) को फतह किया 

किरोड़ीमल कॉलेज से की बीकॉम की पढ़ाई

पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं. उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है. नीतीश सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है.

UP Politics: 'क्या भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे', इंडिया शब्द को लेकर अखिलेश यादव का BJP से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget