एक्सप्लोरर

UP Politics: 'क्या भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे', इंडिया शब्द को लेकर अखिलेश यादव का BJP से सवाल

Akhilesh Yadav News: इंडिया एलायंस को लेकर बयानों का दौर जारी है. बीजेपी और कई विपक्षी दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अब कुछ बीजेपीई (BJP) संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटाने की बात कर रहे हैं, फिर तो ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ से भी उसे हटाने को कहेंगे फिर आरबीआई (RBI) की ओर से जारी हर नोट से भी...फिर क्या बीजेपीई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे.

इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ ‘‘सिर्फ उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि पूरे देश से बीजेपी का सफाया करेगा.’’ यादव ने कहा, ‘‘इंडिया का मतलब है कि हम सबको जोड़कर चलना चाहते हैं. सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं. हमारी मिली-जुली संस्कृति, हमारे भाई-चारे का संदेश. इंडिया का मतलब यह है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे. तो फिर इससे बीजेपी को किस बात की घबराहट है.''

'गठबंधन से बुरी तरह से घबराई हुई है बीजेपी'

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बीजेपी सरकार 2014 में देश में आई थी, अब 2024 में हम इसे रवाना करेंगे.’’ उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन से बीजेपी बुरी तरह से घबराई हुई है और उन्हें 'इंडिया' नाम से भी दिक्कत है. बुधवार को मेरठ पहुंचे सपा अध्यक्ष ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते. आगरा में संग्रहालय इसलिए बन रहा था ताकि वहां पर्यटन को बढ़ावा मिले. ताजमहल देखने आने वाले लोगों को इस संग्रहालय के बहाने पूरी भारत की संस्कृति के बारे में बताया जाए.'

'जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं वे डरे हुए हैं'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सपा नीत पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह औरंगजेब की याद में आगरा में एक संग्रहालय का निर्माण कर रही थी, जबकि उनकी सरकार उसी जिले में छत्रपति महाराज शिवाजी की यादों को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण कर रही है. अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘असल में बीजेपी को घबराहट इस बात की है कि इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वो लोग होंगे, जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं. ऐसे में जो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं वे डरे हुए हैं. और डरे हुए लोगों की भाषा बदलती रहती है.

ये भी पढ़ें- UP News: अलीगढ़ में पति ने पत्नी पर लगाया आतंकी होने का आरोप, SSP से की जांच की मांग, अब हुआ ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget