एक्सप्लोरर

कहीं एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक तो नहीं पी रहे आप! फूड विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा

Gorakhpur News: गोरखपुर में फूड विभाग की टीम ने भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बरामद की है, जिसके एक्सपायर होने के बाद भी उनकी तारीख बढ़ाकर बाज़ार में सप्लाई की जा रही थी.

Gorakhpur News: गर्मियों का मौसम आ रहा है, ऐसे में अक्सर कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ जाती है. लेकिन, अगर आप भी इसके शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं. गोरखपुर में एक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां बड़े ब्रांड्स की 1000 पेटी (15 हजार लीटर) कोल्ड ड्रिंक बरामद की गई है, जो एक्सपायरी डेट की है. ये कोल्डड्रिंक फरवरी 2025 में ही एक्सपायर हो गई थी लेकिन उनकी डेट आगे बढ़ाकर सप्लाई किया जा रहा था. फूड विभाग ने इन्हें जब्त कर लिया है. 

अक्सर गर्मी के मौसम में हम बिना एक्सपायरी डेट देखे है दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेते हैं और उसे पी लेते हैं लेकिन, इस ख़बर के बाद ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है. खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार 19 व 20 मार्च को एक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां छापेमारी कर बड़ी कार्ववाई की है और 1000 पेटी से अधिक एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद की है. आमतौर पर किसी भी कोल्डड्रिंक की एक्सपायरी डेट छह महीने तक होती है लेकिन धंधेबाजों ने इसे फरवरी से बढ़ाकर 8 यानी अगस्त तक कर दिया था. 

फूड विभाग ने एक हजार पेटियां की जब्त
फूड विभाग की टीम ने प्रोडक्शन डेट और एक्सपायरी डेट के बीच अंतर एक साल होने के आधार पर ये कार्रवाई की. सहायक आयुक्त खाद्य डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महेवा मंडी में कोल्ड ड्रिंक के डिस्ट्रीब्यूटर संदीप ट्रेडर्स के यहां छापा मारा जहां मशहूर ब्रांड की पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक पर प्रिंट बदला गया था. पूछताछ में पता चला कि ये लक्ष्मी ट्रेडर्स डोमिनगढ़ से मंगाई गई हैं. जिसके बाद फूड विभाग ने इसे जब्त कर लिया. 

इसके बाद टीम ने डोमिनगढ़ में डिस्ट्रीब्यटर के गोदाम में भी छापेमारी की. जहां 1000 पेटी से अधिक कोल्ड ड्रिंक मिली. विभाग ने इस मामले में नोटिस देकर स्पष्टीकरण एवं विक्रय विवरण मांगा गया है. इसके बाद विभाग की ओर से दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर में भी सामान की चैकिंग तेज कर दी गई है. कंपनी के एक्सपायरी माल वापस लेने तक डिस्ट्रीब्यूटर्स उसे अपने यहां स्टोर कर सकते हैं. कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, कमल नारायण व शैलेंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget