एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में बन रहा पूर्वी UP का पहला वेटरिनरी कॉलेज, CM योगी ने दिए यूनिवर्सिटी बनाने के संकेत

Gorakhpur News In Hindi: गोरखपुर में तीन माह के अंदर पूर्वी यूपी का पहला वेटरिनरी कॉलेज बन जाएगा. इसमें पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री-डिप्लोमा की पढ़ाई के साथ पशुओं का इलाज भी होगा.

पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला वेटरिनरी कॉलेज (पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय) के जून 2026 के अंत तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है. बन जाने के बाद यहां पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री-डिप्लोमा की पढ़ाई के साथ पशुओं का इलाज भी होगा. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वेटरिनरी कॉलेज को भविष्य में यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड करने की मंशा जता चुके हैं. गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग के ताल नदोर में बन रहे वेटरिनरी कॉलेज का शिलान्यास एवं भूमि पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 मार्च 2024 को किया था.

सितंबर 2024 में शुरू हुआ था निर्माण

इस कॉलेज का निर्माण कार्य 10 सितंबर 2024 को प्रारंभ हुआ था. यह वेटरिनरी कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से संबद्ध होगा. इसके बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों को काफी फायदा होगा. 

इस महाविद्यालय को 80 एकड़ क्षेत्रफल में क्रमवार तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. इसके पहले चरण के निर्माण पर 277 करोड़ रुपये की लागत आएगी. कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड (भवन) के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार के अनुसार वेटरिनरी कॉलेज के निर्माण की परियोजना में पहले चरण का 65 प्रतिशत कार्य हो चुका है. भवनों के स्ट्रक्चर का काम हो गया है। जून माह के अंत तक निर्माण कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा.

छात्रों को कॉलेज में मिलेंगी यह सुविधाएं

प्रथम चरण के अंतर्गत वेटरिनरी कॉलेज के परिसर में एकेडमिक ब्लॉक (भूतल+पांच मंजिल) हॉस्पिटल ब्लॉक, आवासीय ब्लॉक, 106 की क्षमता का पुरुष छात्रावास, 106 की क्षमता का महिला छात्रावास, 60-60 की क्षमता का पीजी पुरुष व पीजी महिला छात्रावास बनाएं जाएंगे.

इसके अलावा ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी सेंटर, पशुओं के रखने के स्थान, फीड स्टोर, एसटीपी, किसान भवन के साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जाएगी. 

इस महाविद्यालय परिसर को 'नेट जीरो एनर्जी' की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा. इसके लिए सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा. प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी. 

भूमि पूजन के दौरान क्या बोले थे सीएम?

वेटरिनरी कॉलेज के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय को भविष्य में विश्वविद्यालय बना दिया जाएगा। इस महाविद्यालय में पशुओं के इलाज के साथ नस्ल सुधार के कार्य भी होंगे. 

इस कॉलेज में फिशरीज से जुड़े कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाया जाएगा. यहां पढ़ाई कर युवा पशु चिकित्सक बन सकेंगे, उनके पास करियर बनाने का नया प्लेटफार्म होगा. पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की ड्राइंग श्रावस्ती के राजा शालिहोत्र की परिकल्पना पर डिजाइन की गई है. राजा शालिहोत्र ने तीसरी सदी में शालिहोत्र संहिता रचकर पशुधन के क्षेत्र को समृद्ध किया. भारतीय परंपरा में उन्हें पशु चिकित्सा विज्ञान का जनक माना जाता है. 

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Nuh News: नूंह मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिले मरे हुए बंदर, MLA आफताब बोले- BJP सरकार की लापरवाही
नूंह मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिले मरे हुए बंदर, MLA आफताब बोले- BJP सरकार की लापरवाही
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
महाराजगंज में प्रेमी युगल ने इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराजगंज में प्रेमी युगल ने इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
यूपी: नोएडा के इन 14 गांवों में 7200 बीघे जमीन अधिग्रहित करेगी योगी सरकार, जानें- क्या है प्लान?
यूपी: नोएडा के इन 14 गांवों में 7200 बीघे जमीन अधिग्रहित करेगी योगी सरकार, जानें- क्या है प्लान?
Advertisement

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: पाकिस्तान नहीं रूस करेगा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
PAK नहीं रूस करेगा US और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget