एक्सप्लोरर

Gorakhpur: सीएम योगी ने गोरखपुर में महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम का किया लोकार्पण, गुरु को किया याद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने गोरखपुर दौरे पर महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम और महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया.

UP News:- सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शारदीय नवरात्र (Navratra) के पहले दिन गोरखपुर में महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम (Mahant Avaidyantha Stadium) और महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज और स्टेडियम विकास के कई आयामों समेत राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ने और खेलों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं. पिछले नवरात्र में सीएम ने महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया था. सीएम योगी ने कहा कि एक साल में यहां विद्यार्थियों की संख्या 1400 हो गई है. यह इस बात का प्रमाण है कि किसी शिक्षण संस्थान के खोलने का क्या लाभ होता है. 

कॉलेज प्रिंसिपल से की यह अपील

सीएम योगी ने जंगल कौड़िया को अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का प्रिय क्षेत्र बताते हुए कहा कि चार बार गोरखपुर के सांसद और पांच बार तत्कालीन मानीराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे ब्रह्मलीन महंतजी ने इस क्षेत्र के लोगों की सेवा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. सीएम योगी ने कहा कि  मेडिकल, इंजीनियरिंग, यूपीएससी, एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को कहीं बाहर न जाना पड़े, इसके लिए फिजिकली और वर्चुअली अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की गई है. उन्होंने महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल से अपील की कि वह कॉलेज टाइम के बाद यहां भी विद्यार्थियों को अभ्युदय कोचिंग की सुविधा दें ताकि यहां के छात्रों का कोर्स पूरा होने के साथ उनका बेहतरीन समायोजन भी हो सके. सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान बदलते दौर में युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ खुद को जोड़ते हुए समय के अनुरूप आगे बढ़ना होगा.

Gonda: 'गोवा जैसा होगा राजस्थान में कांग्रेस का हाल,' BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर निशाना

स्टेडियम की ये है खासियत
 
महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में बने स्टेडियम में 250 व्यक्तियों बैठने के लिए पवेलियन और 300 मीटर के आठ लेन का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक तैयार किया गया है. इसके अलावा 15 गुना, 15 मीटर का कुश्ती ग्राउंड भी बना है. महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में 5.80 करोड़ की लागत से तैयार प्रेक्षागृह की क्षमता 462 व्यक्तियों के बैठने की है. प्रेक्षागृह में दो ग्रीन रूम, दो रिहर्सल  रूम, वीवीआईपी रूम एक, कुश्ती, बैडमिंटन और टेबल टेनिस हाल, पुरुष, महिला और दिव्यांग के लिए वॉशरूम मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand News: अंकिता हत्याकांड के बाद अवैध होटलों पर कार्रवाई तेज, खटीमा में 3 होटल सीज, एक पर लगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget