एक्सप्लोरर

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बंक पर लगाम, आयरिस स्कैनिंग मशीन से लगेगी हाजिरी

Gorakhpur BRD Medical College: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्निशन से हाजिरी लगाई जाती है, लेकिन चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए एक खास व्यवस्था लागू होने जा रही है.

Gorakhpur BRD Medical College News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाले चिकित्सा शिक्षकों की अटेंडेंस फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचानने) वाली मशीन की जगह ‘आयरिस स्कैनिंग मशीन’ से होगी. इस मशीन से आंखों की पुतली से अटेंडेंस लगेगी. इसी माह के अंत तक इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए बीआरडी मेडिकल प्रशासन तैयारी में जुटा है.
 
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की ओर से चिकित्सा शिक्षकों की हाजिरी लगाने के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज में नई व्यवस्था लागू होने वाली है. देश के सभी मेडिकल यूनिवर्सिटीज और मेडिकल कॉलेज में यह व्यवस्था लागू होगी.
 
अटेंडेंस के लिए लगाई जाएगी खास मशीन 
 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में चार अटेंडेंस फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचानने) वाली मशीन है. रामकुमार जायसवाल बताया कि चिकित्सकों-शिक्षकों की हाजिरी के लिए 'आयरिश स्कैनिंग मशीन' इसी माह के अंत तक लग जाएगी. ये मशीन आंखों की रेटिना को स्कैन करके हाजिरी लगाएगी.
 
वर्तमान में फिंगरप्रिंट से लगाई जाती है हाजिरी 
 
इसको लेकर एनएमसी ने एक एडवाइजरी पत्र देशभर की मेडिकल यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेजों को लिखा है. वर्तमान में ज्यादातर कॉलेजों में फिंगरप्रिंट की मदद से हाजिरी लगाई जाती है. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचानने) मशीन लगी है. मेडिकल कॉलेज में लगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस की मशीन एनएमसी के वेबसाइट से जुड़ी है. चिकित्सा शिक्षकों को अवकाश भी अब ऑनलाइन स्वीकृत कराना होगा. इमरजेंसी और चिकित्सा अवकाश छोड़कर ऑनलाइन आवेदन की मंजूरी जरूरी है. 
 
शिक्षा में सुधार के लिए लागू हो रही ये व्यवस्था
 
बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया है कि इसी माह के अंत तक आंखों की पुतलियों की स्कैनिंग से लगने वाली अटेंडेंस के लिए मशीन लग जाएगी. एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) की ओर से आयरिश स्कैनर से हाजिरी को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए हैं. एनएमसी के निर्देशों का पूरी तरह पालन होगा. चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए ये व्यवस्था लागू की जा रही है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget