एक्सप्लोरर

सिरफिरे आशिक का खौफनाक इंतकाम, शादी से किया मना तो प्रेमिका को कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट

UP News: गोरखपुर में एक सिरफिरे आशिक ने युवती के शादी से इंकार पर कार से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया. हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें प्रेमी भी घायल हो गया.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिरफिरे आशिक ने युवती के शादी से इनकार पर कार से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया. इस हादसे में डिवाइडर से टकराकर कार पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई. इसके बाद घायल प्रेमी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करा दिया. मामला तब खुला जब मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के बरहुआ की रहने वाली 22 वर्षीय अंकिता यादव की तीन माह बाद सगाई होनी थी. वह गंगोत्री देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्‍नातक अंतिम वर्ष की छात्रा रही है. 18 सितंबर की सुबह वो कालेज जाने के लिए अपने गांव के चौराहे पर खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार उसे रौंदते हुए डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में कार चालक प्रिंस यादव बुरी तरह से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी कार चालक को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करा दिया.

युवक बना रहा था शादी का दबाव
परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रिंस यादव कुशीनगर के सुकरौली के गणेशपुर का रहने वाला है. छात्रा के गांव में ही उसका ननिहाल है. इसी वजह से उसका वहां आना-जाना रहा है. जब आरोपी प्रिंस यादव को अंकिता यादव की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिली, तो वो उस पर शादी का दबाव बनाने लगा. इससे तंग आकर उसने मोबाइल का नंबर बदल दिया. इसके बाद प्रिंस अंकिता को रास्‍ते में रोककर उसके साथ जबरन शादी का दबाव बनाने लगा. 

अंकिता ने ये बात अपनी मां और परिजनों को बताई. इसकी उलाहना देने के लिए मृतका अंकिता की मां आरोपी के ननिहाल भी गई थी. इसके बाद भी अंकिता के एकतरफा प्‍यार में पागल सिरफिरे आशिक प्रिंस यादव ने खौफनाक इंतकाम लेने की योजना बनाई. 18 सितंबर की सुबह अयोध्‍या से कार से लौटते समय आरोपी ने सहजनवां पहुंचने के बाद उसके गांव के आसपास रेकी की. उसे अंकिता के कालेज जाने और लौटने का समय मालूम था.

आरोपी ने कबूला जुर्म
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि, गीडा थानाक्षेत्र में 18 सितंबर को एक हादसा हुआ था. इस हादसे में गांव के चौराहे के पास खड़ी एक छात्रा को कालेज जाते समय पीछे से कार से टक्‍कर मारी गई. इसके बाद स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. एसएसपी ने बताया कि, मृतका की शादी भी कहीं तय हो गई थी. जिससे नाराज होकर प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया. परिजनों की तहरीर पर हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी कुशीनगर का रहने वाला है. उसने कुछ दिन पहले कार किराए पर ली थी. उसने हत्‍या की घटना को स्‍वीकार कर लिया है.

ये भी पढे़ं: ताजमहल के सवालों पर ASI ने अखिलेश यादव को दिया जवाब, सपा मुखिया के हर सवाल पर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर लगेंगे 300 सीसीटीवी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर लगेंगे 300 सीसीटीवी
AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान, '111 नहीं, 11 विधायक दे दो, मुसलमान को मारने वालों का होगा एनकाउंटर'
AIMIM नेता का विवादित बयान, 'केवल 11 विधायक दे दो, मुसलमान को मारने वालों का होगा एनकाउंटर'
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में FIR दर्ज, सपा नेता अंसार अहमद समेत 7 नामजद और 5 अज्ञात शामिल
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में FIR दर्ज, सपा नेता अंसार अहमद समेत 7 नामजद और 5 अज्ञात शामिल
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह से पहले नोएडा में बढ़ी हलचल, VVIP के लिए नामी होटल किए जा रहे बुक
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह से पहले नोएडा में बढ़ी हलचल, VVIP के लिए नामी होटल हो रहे बुक

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Embed widget