एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बैंक रॉबरी का प्‍लान बनाने रहे 9 अंतरराज्‍यीय लुटेरे गिरफ्तार, महिला भी शामिल

पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद ये शहर छोड़कर दूसरे जिले के लिए निकल जाते रहे हैं.

गोरखपुर: बैंक रॉबरी का प्‍लान बनाने वाले नौ अंतरराज्‍यीय शातिर लुटेरों को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. सभी शातिर लुटेरे अलग-अलग राज्‍यों के रहने वाले हैं. इनके पास से लूट के जेवरात, नकदी, चोरी की बाइक और अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ है. पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है. इनकी गिरफ्तारी से शहर में हुई लूट और चेन स्‍नेचिंग की वारदात का खुलासा होने की पुलिस को उम्‍मीद है.

गोरखपुर के एससपी सिटी सोनम कुमार ने गोरखनाथ थाने पर घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि लूट, चोरी और अन्‍य जघन्‍य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है. इसी क्रम में थाना गोरखनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ स्वाट टीम ने स्प्रिंगर तिराहे के पास वीर बहादुर सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय के मुख्य गेट पर खड़े बदमाशों को बैंक रॉबरी का प्‍लान बनाने के दौरान घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया.

सोनम कुमार ने बताया कि कुल नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक महिला भी है. पुलिस ने इनके पास से 2 जुलाई को गोरखनाथ क्षेत्र के विस्‍तारनगर में चैन स्‍नेचिंग और सुमेर सागर में डेढ लाख की लूट की दो घटनाओं की जानकारी मिली है. इन दोनों घटनाओं से संबंधित 11 हजार रुपये नकद, पैन कार्ड, दो चोरी की मोटर साइकिल, अवैध तंमचा, जिन्दा कारतूस, लोहे की छड़, राड, डण्डा, कुल्हाड़ी बरामद किया गया है.

पुलिस आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल कर रही है

बदमाशों की पहचान नई दिल्‍ली के उत्तम नगर थानाक्षेत्र के पश्चिमी सीप बिहार के रहने वाले आकाश मलिक, पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना साउथ दमदम के आलामीन शेख, पानीपत हरियाणा के पहलवान चौक अशोक नगर कालोनी के रहने वाले सोहग मुंशी, नई दिल्‍ली के जेजे कालोनी के रहने वाले धोलू मलिक, यूपी अलीगढ के शिवपुरी गांव के रहने वाले रहीम कुरैशी, मोहम्‍मद हसन, मोहम्‍मद शहीद, गाजियाबाद के विजयनगर के हायात खान, बिहार के अररिया किशनगंज के झाला चौक की रहने वालीइ नसीमा बेगम को गिरफ्तार किया है.

आरोपी अलग-अलग जनपदों में घूम-घूमकर गिरोहबंदी कर दिन और रात में सुनसान स्‍थानों पर लूट, चोरी और डकैती जैसे अपराधों को अंजाम देते रहे हैं. घटना को अंजाम देने के बाद वे शहर छोड़कर दूसरे जिले के लिए निकल जाते रहे हैं. जिससे वो पुलिस की पकड़ में नहीं आने पाएं. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल कर रही है.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: विवादों में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई एक और संपत्ति, चंपत राय को कोर्ट का नोटिस

मुलायम के पोते की धमकी, कहा- सपा की सरकार बनी तो बीजेपी वाले नामाकंन नहीं कर पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget