एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में 1878 करोड़ की कई परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास, सीएम बोले- 'हमारा संकल्प विकसित भारत'

UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर में जीडीए की 1878 करोड़ की कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. उन्होंने ये भी कहा कि बीते दस सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है.

Gorakhpur News: सीएम योगी शुक्रवार को दोपहर बाद मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 1878 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. इसके बाद वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने नई टाउनशिप राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी के साथ 25 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 51 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने मंच पर नया सवेरा में कियॉस्क पाने वाले स्ट्रीट वेंडर को आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित किए. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवा के लिए आजीविका है, तो आस्था का सम्मान भी है. बहन, बेटियों, व्यापारियों को सुरक्षा है. सरकार विकास को आगे बढ़ाने और विरासत के संरक्षण का कार्य कर रही है. समाज को जाति में बांटने वाले, शोषण करने वाले, लोगों के सामने समस्या खड़ी करते थे. उन्होंने किसानों को मुआवजा देने में आनाकानी की. जबकि हम समस्या नहीं, समाधान पर विश्वास करते हैं.

'सुरक्षित और समृद्ध हुआ भारत'
सीएम योगी ने कहा बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है. सुरक्षित और समृद्ध हुआ भारत, दुनिया का सिरमौर बनने की ओर अग्रसर हो चुका है. दस वर्ष में यह विश्व की ग्यारहवीं से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. अब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा. तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मतलब देश में हर व्यक्ति की आय कई गुना बढ़ जाएगी. तब जन कल्याण की हर योजना संतृप्तिकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी.

सीएम योगी ने कहा आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़ चुका है और यह संकल्प 'विकसित उत्तर प्रदेश' से ही पूरा होगा. विकसित उत्तर प्रदेश में 'विकसित गोरखपुर' जरूरी है. विकसित देश, प्रदेश और जनपद का मतलब है, बिना भेदभाव सबको शासन की सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित होना. उन्होंने कहा जब सभी को सुविधाओं का लाभ मिलेगा, तो सबके चेहरे पर खुशहाली आएगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से उच्च स्वर में 'हमारा संकल्प विकसित भारत' का उद्घोष भी कराया. 

'प्रदेश में बन रहा खेलो यूपी सेंटर'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि इस परियोजना से हर वर्ग को उसकी जरूरत के अनुसार आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा. साथ ही यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम युवाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा. उन्होंने कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार सभी जिलों में खेलो इंडिया सेंटर बना रही है, तो उसी तरह प्रदेश सरकार खेलो यूपी सेंटर बना रही है. 

सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर परिवार को जल्द फैमिली आईडी कार्ड जारी करने वाली है. इस कार्ड में परिवार के हर व्यक्ति का विवरण होगा. यदि किसी के पास काम नहीं होगा, तो सरकार उसे काम दिलाएगी. जिसके पास मकान, शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड नहीं होगा. उसके पास खुद जाकर सरकार यह सुविधा उपलब्ध कराएगी. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: चुनाव के एलान से पहले प्रशासन हुआ मुस्तैद, DM ने किया काउंटिंग और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget