एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकस, महिला हेल्पलाइन और पिंक बूथ की हुई शुरुआत

गोंडा में नवरात्रि के प्रथम दिन महिला सशक्तिकरण और महिला हेल्पलाइन का शुभारंभ कर दिया गया है. विशेष महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक ने पिंक स्कूटी दस्ता को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

UP News: खबर गोंडा (Gonda) से हैं जहां शनिवार को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन महिला सशक्तिकरण और महिला हेल्पलाइन (Helpline) का शुभारंभ कर दिया गया है. नवरात्रि (Navratri) के दिनों में विशेष महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक ने पिंक स्कूटी दस्ता (Pink Scooty Shaft) को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पिंक स्कूटी दस्ता महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवाद स्थापित करेंगी और एंटी रोमियो (Anti Romeo) टीम महिला सुरक्षा (Women Security) को लेकर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करेंगी. 

पुलिस अधीक्षक ने जहां एक तरफ स्कूटी दस्ता को रवाना किया. तो प्रथम दिन करने को मिठाई भी खिलाई और गोंडा के नगर क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों का निरीक्षण भी किया. पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के मंसूबे की तरह महिलाओं की सुरक्षा के तहत गोंडा पुलिस लगातार कार्य करती रहेगी.

क्या बोले पुलिस अधीक्षक
गोंडा में शनिवार "मिशन शक्ति" महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया गया. पुलिस कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर दिशा निर्देश दिये जो महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनायेगी. पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि के प्रथम दिन कन्याओं को मिठाई खिलाकर "पिंक स्कूटी दस्ता" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों में अशिक्षा सबसे बड़ा कारण है. इसलिए हमें अपनी बहन बेटियों को हरहाल में शिक्षित करना आवश्यक है. ताकि वो किसी भी कार्य को करने में सक्षम हो सकें. आज हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता है फिर भी इन्हें और स्वावलम्बी बनाने हेतु इनमें नेतृत्व की भावना जागृत किया जाना अति आवश्यक है.

क्या होगा फायदा
यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना जागृत हो गयी तो वह शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत व स्वावलंबी बन सकेगी. इसके साथ ही ये भी बताया कि हमें बेटियों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए. उन्हे भी लड़कों की तरह शिक्षा-दीक्षा देकर स्वावलम्बी बनाना चाहिए. "पिंक स्कूटी दस्ता" जो क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कन्याओं, बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करेगी. यह दस्ता महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान से जनपद गोंडा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायेगी. तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक ने स्वयं शहर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण कर, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रही कन्याओं, बालिकाओं व महिलाओं से संवाद किया तथा सुरक्षा का भी एहसास दिलाया.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान

दिल्ली दौरे पर आनंदीबेन पटेल ने की पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गजों से मुलाकात, राष्ट्रपति चुनाव की अटकलें शुरू

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget