एक्सप्लोरर

Gonda News: लोकसभा चुनाव में जुटा गोंडा जिला प्रशासन, असामाजिक तत्वों खिलाफ मुहीम शुरू, 30 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

UP News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए गोंडा प्रशासन ने जिले अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर के सभी राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. तो अब चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारी पूरी कर रहा है. पुलिस प्रशासन ने गैंगेस्टरों, दंगाईयों, बवालियों और माफियाओं पर नकेल कसने के लिए गोंडा में बड़ी कार्रवाई की है. जिन पर भी उपद्रव करने की आशंका या पूर्व में जिन्होंने उपद्रव किया है उन सभी को चिन्हित किया जा रहा. इस समय के कार्य व्यवहार के आधार पर मुख्य विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. 

पुलिस प्रशासन ने गोंडा में 10 हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोली है 12 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं. 30 गुंडो को चिन्हित करते हुए गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है. पुलिस द्वारा पूरे जिले में 48 माफिया को चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है. ये लोग ऐसे हैं जिन पर खाद्यान्न, खनन,शराब तस्करी सहित अन्य तरह के मुकदमे दर्ज है और अवैध कार्य करने के आरोप हैं जिससे उन्हें माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है. इन सभी पर चौबीसों घंटे पुलिस की नजर रहेगी और उन पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही.

चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन 
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधे श्याम राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जितने भी सामाजिक तत्व हैं, गुंडा तत्व है. उनको चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 1 जनवरी से अभी तक 10 लोगों को हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है. गैंगस्टर एक्ट के तहत चार मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं जिसमें 12 लोग आरोपी हैं इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

30 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों को मिला करके 30 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और भी जितने असामाजिक तत्व है और गुंडा तत्व है जिन पर लगता है कि यह कुछ कर सकते हैं. चुनाव के दौरान उनके भी विरुद्ध शांति भंग सहित निरोधआत्मक कार्यवाहियां की जा रही है. 

30 माफियाओं को किया चिन्हित 
लोकसभा चुनाव को लेकर के पूरे जिले में अब तक पूरे जिले में 48 माफिया चिन्हित किया जा चुके हैं इन सभी माफियाओं के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है. यह सभी चिन्हित 48 लोग अवैध बालू खनन,अवैध शराब तस्कर, खाद्यान्न, भू-माफिया,नकल माफिया है इन माफियाओं के खिलाफ भी कार्यवाही प्रचलित है.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच पल्लवी पटेल ने किसे किया वोट, सामने आई ये तस्वीर, साफ हुआ सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget