एक्सप्लोरर

Gonda: कागजों में मृत घोषित किए गए दो बुजुर्ग, अब पेंशन के लिए महीनों से काट रहे सरकारी ऑफिस के चक्कर

UP News: यूपी के गोंडा में 2 बुजुर्ग जिंदा होने के बावजूद कागजों में मर चुके है जिससे उनकी पेंशन बंद हो गयी. अब उन्हें जल्द ही पेंशन बहाली करवाने की बात कही जा रही है.

Gonda News: गोंडा (Gonda) में सिस्टम की लापरवाही के चलते समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने 2 बुजुर्गों को व्यवस्था पेंशन ऑनलाइन प्रणाली में मृत घोषित कर दिया है. जब दोनों बुजुर्गों को कई महीनों से पेंशन नहीं मिली तो समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटने लगे. वहां से कोई कार्रवाई न होने पर जब पूरी बात मुख्य विकास अधिकारी को बताई तो पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने के साथ दोनों बुजुर्गों की पेंशन बहाली करवाने की बात कही जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
गोंडा के वजीरगंज ब्लॉक के नियामतपुर के 2 बुजुर्ग जिंदा होने के बावजूद कागजों में मर चुके है जिससे उनकी पेंशन बंद हो गयी. तब से अधिकारियों के चौखट पर दुहाई देते देते थक गए लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई. 92 साल के भगौती प्रसाद और 70 वर्षीय जगदीश अज्ञात कारणों से कागजों में मृतक घोषित कर दिए गए है  जिससे 5 सौ रुपया महीना मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन मिलनी बंद हो गयी. मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा दोनों बुजुर्गों के मामले संज्ञान में आये है. इनकी पेंशन तत्काल प्रभाव से प्रभावी की जाएगी.

गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक के 92 साल के भगौती प्रसाद का कहना है कि मैं अभी जिंदा हूं लेकिन कागज में पता नहीं कैसे मरा हुआ घोषित कर दिया गया हूं जिससे करीब 3 साल से 5 सौ रुपया मिलने वाली पेंशन बंद हो गई है. यदि सरकार मुझे कागज पर जिंदा कर दे तो पेंशन मिलने लगेगी और हमे किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. वही नियामतपुर गांव के 70 वर्षीय जगदीश ने कहा कि अज्ञात कारणों से कागजो में मर चुके है जिससे एक साल से पेंशन बंद हो गयी.

जल्द पेंशन दिलाने का किया आश्वासन
वहीं पूरे मामले पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि 2 प्रकरण जो सामने आए हैं जिनमें से एक बुजुर्ग 70 वर्ष का है और एक 92 वर्ष का है दोनों के मामले संज्ञान में आए हैं कि उनको पेंशन नहीं प्राप्त हो रही है .ऑनलाइन उनको मृत्यु दिखाया जा रहा है. जांच हमारे द्वारा कराई जा रही है इनकी पेंशन जल्द बहाल की जाएगी और जो भी कर्मचारी इसके लिए उत्तरदायी हैं उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव बड़ा आरोप, मुलायम सिंह यादव को लेकर कही ये बात

Noida Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर विध्वंस से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, इन चीजों की कर सकेंगे शिकायत

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget