एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा

UP News: अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहले इन लोगों को नोटिस दी गई थी लेकिन इन लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया गया जिसके चलते आज कार्रवाई की गई. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा मकानों को तोड़ा गया.

Gonda Bulldozer Action: गोंडा जिले में एक बार फिर से आज अवैध अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए एक दर्जन से अधिक मकानों को बुलडोजर के माध्यम से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़कर के अवैध अतिक्रमण हटाया गया. नगर पालिका परिषद द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर के एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस दी गई थी. लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद लोगों द्वारा अवैध आक्रमण नहीं हटाया गया था. जिसके चलते आज जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर के माध्यम से कार्यवाही की गई.

दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज काशीराम कॉलोनी के पास स्थित सरकारी गुरु तालाब की 460.75 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके मकान का निर्माण कर लिया गया था और कुछ लोगों द्वारा मकान का निर्माण किया जा रहा था. सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए गोंडा नगर पालिका परिषद द्वारा कई बार नोटिस दी गई थी. लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद भी अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था. 

एक दर्जन से अधिक बनाए गए मकानों को तोड़ा

गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर और गोंडा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा को बुलडोजर के माध्यम से अवैध आक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे. आज भारी संख्या में नगर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बुलडोजर के माध्यम से एक दर्जन से अधिक बनाए गए मकानों को तोड़ करके हटाया. जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. 

निर्माण करते वक्त भी दी थी चेतावनी

गोंडा सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर ने बताया कि गोंडा शहर में इमामबाड़े के पास स्थित यह गुरु तालाब है. तालाब की जमीन पर लगभग 12 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और मकान बना लिए हैं. 460 वर्ग मीटर से ज्यादा की जमीन पर लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था. आज बुलडोजर के माध्यम से कार्यवाही करते हुए इसको हटाया गया. पिछले 6 महीने से इन लोगों को नोटिस दिए जा रहे थे. लेकिन यह लोग नहीं हटा रहे थे. जब ये लोग निर्माण कर रहे थे तब भी इन लोगों को गोंडा नगर पालिका परिषद द्वारा रोका गया था. लेकिन इन्होंने चोरी छुपे अवैध रूप से निर्माण कर लिए थे. जहां कहीं भी तालाब या अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है वहां की भी जांच करा करके कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: कांग्रेस के इनकार के बीच अजय राय ने दिया 'सबके राम' का नारा, सोनिया की फोटो के साथ लिखा- चलो अयोध्या धाम

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget