एक्सप्लोरर

यूपी: गोंडा के सीएमओ ऑफिस में खुलेआम चल रहा है रिश्वतखोरी का खेल, क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में क्लर्क, ठेकेदार से पूर्व में किये गए कार्य को लेकर लेन देन की बात कर रहा है और रिश्वत लेते हुए भी साफ नजर आ रहा है.

गोंडा: सरकार भले की सरकारी कार्यालय से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत इससे अलग है. हम बात कर रहे हैं यूपी के गोंडा जिले की जहां सीएमओ ऑफिस में तैनात बाबू से लेकर अधिकारी का रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है. गोंडा के सीएमओ आफिस में तैनात जूनियर क्लर्क शशि कांत श्रीवास्तव का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो किसी से 500 के नोटों की गड्डियां ले रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग जनता की सबसे जरूरी सेवाओं में शामिल है. वीडियो में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि सीएमओ ऑफिस में तैनात शशि श्रीवास्तव है जो सीएमओ व कार्यालय में भ्रष्टाचार के कारनामों का हिसाब रखता है. ठेकेदारों से कमीशन वसूलने का काम करता है.

वीडियो में ठेकेदार साफ शब्दों में कह रहा है कि आप बात समझिए आपका विभागीय मामला है. आप आधा-आधा बांट लीजिएगा, हमें बीच मे मत लाइये वहीं ठेकेदार यह भी कह रहा है कि 50 हज़ार मैने पहले दिया था वो वापस न करे, 50 हज़ार हम सीएमओ साहब को दे चुके हैं. इससे साफ ज़ाहिर होता है कि कमीशन खोरी को लेकर सीएमओ ऑफिस में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है.

कमीशन को लेकर बाबू द्वारा पर्ची पर पूरा हिसाब किताब लिख कर रखा गया है. ये कनिष्ठ क्लर्क ठेकेदार का काम बड़ी ही ईमानदारी से करने को कह रहा है. वो इस लेनदेन में पारदर्शिता रखने को कह रहा है कि काम उन्होंने कराया है तो उनके सामने ये ना हो कि चुपके से सब रख लिए.

वहीं जब इस बारे में सीएमओ डॉक्टर मधु गैरोला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल मामला संज्ञान में आया है इस मामले में जांच करा कर आरोपी बाबू के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी, वहीं जब सीएमओ के नाम पर भी रिश्वत देने की बात कहा गया है तो उन्होंने बताया कि मैंने तो रिश्वत लिया नहीं है और इसमें हम क्या कह सकते हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी.

देहरादून: पुलिस की फाइलों में दफ्न होकर रह जाता है साइबर क्राइम, हैकर्स उठाते हैं इस बात का फायदा बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर कसता जा रहा है योगी सरकार का शिकंजा, ED से जांच करवाने की सिफारिश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget