एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में वोटिंग के बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का गंभीर आरोप, कहा- 'इंस्पेक्टर को क्या पॉवर है...'

Ghosi By Election 2023: यूपी की घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. इस बीच सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर मतदाताओं को वोटिंग से रोकने का आरोप लगाया है.

Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (Ghosi By Election 2023 Voting) के लिए मतदान जारी है. वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी नहीं चाहते हैं कि चुनाव में ज्यादा वोटिंग हो, इसलिए मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी मतदाताओं के आधार कार्ड (Adhar Card) चेक कर रहे हैं उन्हें इस बात का अधिकार नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके खिलाफ काम कर रहा है. 

घोसी उपचुनाव के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान होना है. इस बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने वोटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि "ये चुनाव कांटे की लड़ाई नहीं है. जनता ने चुनाव फाइनल कर दिया है, लेकिन अधिकारी नहीं चाहते हैं कि वोटिंग हो. अभी हमें सूचना मिली है कि फतेहपुर जहां सबसे बड़ी पोलिंग है वहां दस जवान और पुलिस इंस्पेक्टर आधार कार्ड चेक कर रहे हैं. स्पेलिंग पढ़ रहे हैं, अगर गड़बड़ है तो उन्हें रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर को आधार कार्ड जांच करने का हक नहीं है. वो पोलिंग बूथ ही नहीं जाने दे रहे हैं.

सपा प्रत्याशी ने लगाया आरोप

सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि प्रशासन शुरू से ही हमारे खिलाफ काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि ''चुनाव में जो भी होगा, उसमें से 70 फीसदी हमारा होगा. लेकिनबूथ पर रोका जा रहा है. वहां पर इंसपेक्टर को क्या पावर है, कि वो आधार कार्ड चेक कर रहे हैं और निर्वाचन कार्ड चेक कर रहे हैं और स्पेलिंग पढ़ रहे हैं..." उन्होंने कहा कि बीजेपी और हमारे बीच कोई मुकाबला नहीं है. ये पोलिंग बूथ रुकवा दें बस यही मुकाबला है. सुधाकर सिंह ने कहा कि चुनाव में लगातार गड़बड़ी की जा रही है. पुलिस किस अधिकार से आधार कार्ड चेक कर रही है ये पता किया जाए, हमने तहसीलदार मऊ को इस बारे में बताया है. सब लोग वोट करना चाहते हैं, उन्हें रोका जा रहा है.

UP Politics: घोसी उपचुनाव के बीच ओम प्रकाश राजभर को आखिर क्यों ऊपर से पड़ रही डांट? जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget