एक्सप्लोरर

गाजीपुर में अवैध अतिक्रमण हटाने पर भड़के लोग, बुलडोजर देख खुद ही लगाई झोपड़ियों में आग

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तहसील प्रसाशन की टीम से पहले ही अतिक्रमणकारियों ने अपनी झोपड़ियों में ख़ुद ही आग लगा दी.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जमानिया तहसील के मोहम्मदपुर गांव में सरकारी जमीनों पर पिछले कई सालों से अतिक्रमण कर लोग झोपड़ी डालकर रह रहे थे. कोर्ट के आदेश के दो साल बाद भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज एक समाजसेवी ने तहसील दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. तब कहीं जाकर प्रशासन की नींद खुली. प्रशासन की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी. 

मामला जमानिया तहसील के मोहम्मदपुर गांव की जच्चा बच्चा केंद्र के भूमि और अन्य सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण का है, जिसको लेकर गांव के ही रहने वाले विद्यानिवास उपाध्याय ने साल 2015 में अतिक्रमण की शिकायत की थी. जिसके बाद ये मामला तहसीलदार जमानिया के कोर्ट में चला. इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 11 जनवरी 2023 को अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया था. लेकिन, 2 साल बीत जाने के बाद ही कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया और न ही अतिक्रमण हटाया गया.  

अतिक्रमणकारियों ने खुद लगाई झोपड़ियों में आग
कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने और उनसे धन उगाही करने का आरोप लगाया.  उन्होंने तहसील प्रशासन को शिकायत पत्र देते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी और अतिक्रमण हटाए जाने तक अनशन पर बैठने की बात कही. तहसीलदार के द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने. जिसके बाद शनिवार को अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई और जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. 

प्रशासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद जब अधिकारी जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे तो वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम तक नहीं किए गए थे और न ही पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी. इस दौरान जैसे ही तहसील प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और अपनी ही झोपड़ियों में आग लगा दी. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. इस आग में क़रीब आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. 

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ इन 11 धाराओं में FIR, लोकगायिका ने कहा- एक मामूली लड़की इतने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget