एक्सप्लोरर

Ghazipur News: शादी का स्टीकर लगाकर स्कॉर्पियो से हो रही थी गो तस्करी, पुलिस को ऐसे देते थे चकमा

Ghazipur Cow Smuggling: गोवंश की ऐसी तस्करी इससे पहले आपने न सुना होगा और न ही देखा होगा. गाड़ी पर वेडिंग का स्टीकर लगाकर पुलिस को चकमा देकर यह काम किया जा रहा था.

Ghazipur Crime News: इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है, जिसमें सड़कों पर बारात की गाड़ियां दिख जाती है. इन बारातों में स्कॉर्पियो वाहन और लग्जरी गाड़ियां शामिल होती है. जिस पर लोग वर-वधु का नाम लिखा हुआ स्टीकर चिपका देते हैं, लेकिन गाजीपुर में एक अनोखी बारात देखी गई. इस बारात में इंसान नहीं, बल्कि जानवर दिखे. दरअसल यह पुलिस को चकमा देने के लिये एक प्लाने के तहत किया गया. स्कॉर्पियो गाड़ी में पुलिस को चकमा देने के लिए शादी का स्टीकर लगाया गया था और अंदर गोवंश को भरा गया था.

स्कॉर्पियो से गो तस्करी

गोवंश की ऐसी तस्करी इससे पहले आपने न सुना होगा और न ही देखा होगा. स्कॉर्पियो जैसी छोटी गाड़ी में गोवंश की तस्करी सुनकर आप चौंक जाएंगे. यूपी के अलग-अलग जगहों से लगातार पशु तस्करी की बात सामने आती रहती है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1 दिन पहले दिलदार नगर में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से लड़ गए. इसके बाद स्थानीय लोग गाड़ी पर वेडिंग स्टीकर देखकर यह समझे कि इसमें बराती होंगे. स्थानीय लोग उन्हें सकुशल निकालने के लिए गाड़ी के अंदर झांका, तो उन सभी के दिमाग की बत्ती गुल हो गई. क्योंकि उस वाहन में इंसान नहीं, बल्कि गोवंश को भरा गया था. इस स्कॉर्पियो का ड्राइवर और एक अन्य लोग गाड़ी के डिवाइडर के टकराने के बाद गाड़ी को छोड़कर भाग रहे थे, जिसके बाद लोगों को मामला समझ में आया गया.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर उन दोनों को पकड़ कर दिलदार नगर पुलिस के हवाले किया. बता दें कि पशु तस्कर आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर गोवंश को तस्करी के माध्यम से बिहार होते हुए बंगाल तक पहुंचाने का काम करते हैं. ऐसा ही कुछ इस मामले में भी होना था, लेकिन वह अनियंत्रित हो गए और लोगों के हत्थे चढ़ गये.

ये भी पढ़ें: Watch: कानपुर का एक और वीडियो वायरल, अब पीड़ित की जमीन पर बुलडोजर चलवाते दिखे SDM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget