एक्सप्लोरर

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खौलती हुई चाय मुंह पर फेंकी, सॉसपेन से सिर पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad News: पीड़ित सौरभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को सुबह उनकी पत्नी के साथ बहस हो गई थी, जिसके बाद पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला किया और मारने की धमकी दी. 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शख्स ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने कहा कि पत्नी ने उस पर खौलती हुई चाय फेंक दी और सॉस पेन से उसके सिर पर वार किया. जिससे उसका चेहरा जल गया और सिर सूज गया. पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घर में रखा सारा कैश व सामान लेकर चली गई. 

गाजियाबाद के थाना वेव सिटी में पीड़ित सौरभ सिंह ने बताया कि वो सेक्टर 1 के ओकवुड एनक्लेव वेव सिटी में रहते हैं. सौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को सुबह उनकी पत्नी के साथ बहस हो गई थी, जिसके बाद पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला किया और मारने की धमकी दी. 

खौलती हुई चाय पति पर फेंकी

पत्नी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उसने गुस्से में गैस पर खोलती हुई चाय से भरा पूरा पेन उसके सिर पर दे मारा, जिससे पूरी चाय उसके ऊपर गिर गई और वो झुलस गया. उसका चेहरा और बायां हाथ और सीना गर्म चाय से जल गया. आरोपी पत्नी ने पेन इतनी ज़ोर से मारा था कि उसका सिर पर भी चोट आई और नाक से खून बहने लगा. 

पीड़ित पति का आरोप है कि इससे पहले भी पत्नी उस पर जानलेवा हमला चुकी है और झूठे आरोपों में फंसा चुकी है. पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सौरव ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अन्य सामान के साथ अलमारी में रखे एक लाख 44000 रुपये कैश भी लेकर चली गई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 131, 118(1) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आगे की जांच चल रही है. आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है. उससे भी पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी. 

'अपनी बारी आई तो नियम बदल दिये...' 75 साल में रिटायरमेंट पर संघ प्रमुख के बयान के बाद बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget