एक्सप्लोरर

ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा बना जानलेवा, कई गाड़ियां आपस में टकराईं, 6 घायल

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में घने कोहरे का प्रकोप जारी है. आज घन कोहरे की वजह से दो जगहों पर कई गाड़िया आपस में टकरा गई हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद में कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो भीषण सड़क हादसे हुए. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जहां करीब 35 वाहन आपस में टकरा गए, जबकि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा गई. इन हादसों के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों हादसे घने कोहरे की वजह से हुए. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच लोगों को चोट आई हैं, जिसमें एक पीड़ित की हालत गंभीर है. इसी तरह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है.

ईस्टर्न पेरिफेरल पर 35 गाड़ियां टकराईं
गाजियाबाद में एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में सुबह तकरीबन 10 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बागपत की तरफ से आने वाली लाइन में एक के बाद करीब 35 वाहन आपस में टकरा गए. उन्होंने बताया कि ये हादसा घने कोहरे की वजह से घटित हुआ है.

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हुए हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और एक व्यक्ति घायल गया. घायल को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के शिकार क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है. 

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे हादसे में 5 घायल
इसी तरह मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली जाने वाली दिशा में करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा गई. हादसे की वजह घना कोहरा था. उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच व्यक्तियों को चोट लगी है.  

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने घटना के संबंध में आगे बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायलों में एक की हालत गंभीर है. जबकि चार को सामान्य चोट आई है. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद ट्रैफिक बाधित हो गया था, जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ का असर, रायबरेली में स्कूल बंद, जौनपुर, फतेहपुर, सोनभद्र में रोके गए श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget