एक्सप्लोरर

बम की धमकी के बीच स्कूल स्टूडेंटस के परिजनों को भेज रहे ये मैसेज, जानें- क्या कहा?

Ghaziabad School Bomb News: सूत्रों के अनुसार  जांच एजेंसियों को शक है कि ईमेल भेजने के लिये जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है.

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में बम की धमकी के बीच प्रबंधन स्टूडेंट्स के परिजनों को मैसेज भेज रहे हैं. गाजियाबाद स्थित वैशाली में Niscort Fr. Agnel School ने पाल्यों के परिजनों को मैसेज भेजा है. प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर स्कूल खाली कर दिया है.

स्कूल की ओर से बच्चों के घर वालों को जो मैसेज भेजा गया है उसमें कहा गया है कि प्रिय अभिभावक, स्कूल को कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन सावधानी के तौर पर हम प्री-नर्सरी, नर्सरी और स्कूल के छात्रों को स्कूल से घर भेज रहे हैं.  कृपया  बस स्टॉप पर रहें.

School bomb threat: दिल्ली-नोएडा के बाद गाजियाबाद के स्कूल को मिली धमकी, 7 बजे आया ईमेल, मैनेजमेंट ने अब देखा

सूत्रों के अनुसार  जांच एजेंसियों को शक है कि ईमेल भेजने के लिये जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है.नोएडा-गाज़ियाबाद-दिल्ली पुलिस  कॉर्डिनेशन के साथ तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है. शक है कि ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया.

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली DCP रोहित मीणा ने कहा, 'सुबह करीब 4:15 बजे कई जगह एक ही मेल कंटेंट ईमेल किया गया.हमने सभी जगह चेकिंग कराई.सभी बच्चे अपने घर चले गए हैं और सभी स्कूलों में चेकिंग की जा रही है.ईमेल की जांच की जा रही है.'

नोएडा पुलिस ने क्या कहा?

नोएडा पुलिस ने कहा कि शहर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षाएं निलंबित कर दी गयीं और पुलिस बल तैनात किया गया है.

नोएडा पुलिस ने एक बयान में बताया, ''सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस बल स्कूल के आसपास तलाशी अभियान चला रहा है. अन्य जरूरी उपाय भी किये जा रहे हैं.''

एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि और भी विद्यालयों को इस तरह का धमकी भरा ईमेल मिला होगा और संदेह है कि इन सबके पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget