एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में खुले में शराब पीने वालों पर हुई कार्रवाई, 3 जोन से 682 लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने शराब पीने वालों के खिलाफ 3 घंटे का अभियान चलाया. इस अभियान में 682 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, जिनपर 34 पुलिस एक्ट के साथ चालान भी काटा गया. ये अभियान गाजियाबाद के 3 जोनों में चला.

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन में सड़क पर, सार्वजनिक रूप से या फिर शराब की दुकान के पास शराब पीने वालों के खिलाफ 3 घंटे का अभियान चलाया गया. इस अभियान में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन से 630 लोग पकड़े गए. इन सभी को थाने लाया गया उसके बाद इनका मेडिकल करवा कर के पुलिस एक्ट के धारा 34 के तहत चालान किया गया. हैरानी की बात यह है की युवा हो या बुजुर्ग सभी इस अभियान में पकड़े गए हैं.

गाजियाबाद पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक लगातार यह शिकायत आ रही थी कि कुछ शरारती तत्व सार्वजनिक रूप से मदिरापान करते हैं. जिससे उस इलाके में आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस के 3 जोन शहर, देहात और ट्रांस हिंडन में शराब के ठेके के आसपास सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चेकिंग का अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 682 लोग पकड़े गए. जिनको थाने लाया गया. थाना लाने के बाद इनका मेडिकल करवा कर इनपर 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया. 

सिटी, रूरल और ट्रांस हिंडन समेत 682 लोगों पर हुई कार्रवाई
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान नगर जोन में कोतवाली घंटाघर से 76, विजयनगर से 48, सिहानी गेट से 28, नंदग्राम से 62, कवि नगर से 42, मधुबन बापूधाम से 58 यानी कुल 314 ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो खुले में मदिरापान कर रहे थे और आम लोगो के लिए दिक्कत बन रहे थे.

डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि वहीं देहात जोन में भी कुल 169 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई. जिसमें थाना लोनी से 09, ट्रॉनिका सिटी से 11, अंकुर विहार से 10, लोनी बॉर्डर से 28, मसूरी से 15, मुरादनगर से 22, मोदीनगर से 09, निवाड़ी से 05, भोजपुर से 15, वेव सिटी से 09, क्रॉसिंग रिपब्लिक से 36 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि इसी तरीके से ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई. जिसमें कुल 147 लोगों को पकड़ा गया. इनमें से थाना इंदिरापुरम से 22, कौशांबी से 21, खोड़ा से 19, साहिबाबाद से 25, लिंक रोड से 20, शालीमार गार्डन से 15 और टीला मोड़ से 25 लोगों को पकड़ के थाना लाया गया और मेडिकल करवा के 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget