एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, गौशाला के अंदर रखा मांस, योगेश और शिवम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सांप्रदायिक विवाद पैदा करने की कोशिश में एक गौशाला में मांस रख दिया गया. अब इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक गौशाला के अंदर मांस रखकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि सिहानी गेट इलाके में हुई इस घटना के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान योगेश चौधरी और शिवम के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपने साथी ऋषभ के साथ मिलकर गौशाला संचालक राम कुमार की बेटी छाया शर्मा के कहने पर हिंडन विहार की एक दुकान से आठ किलोग्राम मांस खरीदा था.

पुलिस उपायुक्त (सिटी जोन) राजेश कुमार ने बताया कि छाया ने पकड़े गए आरोपियों को 12 मार्च की रात शिव चंदी गौशाला के अंदर कथित तौर पर मांस रखने का निर्देश दिया था.

मुख्तार अंसारी को स्पेशल सुविधाएं देने वाले जेलर को मिली नई तैनाती, इस जेल की संभालेंगे कमान

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्थानीय ‘गौ सेवक’ पवन तोमर को गौशाला परिसर के अंदर बड़ी मात्रा में गोमांस होने की सूचना दी. अधिकारी ने बताया कि इस हरकत का मकसद सांप्रदायिक अशांति फैलाना था.

उन्होंने बताया कि इसके बाद 13 मार्च को सिहानी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

योगेश और शिवम गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मांस बरामद किया और उसे जांच के लिए सरकारी पशु चिकित्सालय भेजा, जहां से इसके भैंस का मांस होने की पुष्टि हुई. उन्होंने बताया कि छाया शर्मा, योगेश चौधरी, ऋषभ, शिवम और नंद किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 248(ए) (किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने का इरादा या उस व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का कारण बनना) और 353(2) (सार्वजनिक उत्पात) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अधिकारी ने बताया कि योगेश और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget