एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए लोन पास कराकर शोरूम से निकाल लेते थे गाड़ी, क्राइम करने का अलग तरीका

शोरूम से लाए गए वाहनों को ग्रामीण क्षेत्र की भोली-भाली जनता को विश्वास में लेकर उनके साथ धोखा करके बेच देते थे. जिसके लिए फाइल में लगाए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड फर्जी होता है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद थाना कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी दस्तावेज के जरिए लोन पास कराकर शोरूम से गाड़ी निकालते थे. इस गिरोह में काम करने वाले पांचो अभियुक्त पढ़े-लिखे हैं. एमबीए इंजीनियरिंग की डिग्री इनके पास थी. कोविड काल के दौरान इनकी जॉब चली गई थी. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया, चुनाव का समय है ऐसे में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. हापुड़ तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन की चेकिंग की गई, जिसमें कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुए. इसमें दो लैपटॉप एक कलर प्रिंटर थे.

अपराध करने का अलग तरीका
पुलिस ने जब इनसे  पूछताछ की तो पता चला एक शातिर गिरोह है, जो फर्जी दस्तावेज तैयार करता है. इनके अपराध करने का तरीका बिल्कुल अलग है. यह शातिर अपराधी फर्जी दस्तावेज तैयार करके एक फाइल तैयार करते हैं जिसमें सैलरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट आदि लगाकर फाइल को बैंक रिटेलर के माध्यम से बैंक में फाइल लॉगिन कराते थे. इसके बाद बैंक का आरआईसी डिपार्टमेंट रिक्त डिपार्टमेंट द्वारा रेन्डमली फाइल पास कर दी जाती थी.

ये अपराधी कुछ दिनों के लिए मकान भी किराए पर लेते थे और उस मकान का आधार कार्ड का पता बदल देते थे. उसके बाद फील्ड ऑफिसर सर्वे करने के लिए उस पते पर आता था. उससे सेटिंग करके कुछ पैसे देकर सर्वे करा लेते थे. सर्वे के 24 घंटे बाद बैंक से फोन आता था कि आपका लोन पास हो गया है. टोटल अमाउंट का 15 से 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट कैश शोरूम पर जमा कर देते थे. बाकी 75 से 85% इसमें लोन हो जाता था. इसके बाद ये लोग डाउन पेमेंट शोरूम पर जमा करके शोरूम से गाड़ी ले लिया करते थे.  इस गिरोह का मास्टरमाइंड अजीत था. बैंक के जरिए जो फील्ड ऑफिसर सर्वे करता था इसमें उसकी भूमिका पाई गई है उसका नाम विवेक त्यागी जिसे गिरफ्तार किया गया.
 
5 गिरफ्तार
शोरूम से लाए गए वाहनों को ग्रामीण क्षेत्र की भोली-भाली जनता को विश्वास में लेकर उनके साथ धोखा करके बेच देते थे. जिसके लिए फाइल में लगाए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड फर्जी होता है. जिसके माध्यम से बैंक में 5000 रुपए जमा करके खाता खुलवा लेते हैं, 5000 रुपये की ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट की कॉपी निकलवा लेते हैं जिसको स्कैन करके 3 महीने की फर्जी बैंक स्टेटमेंट सैलरी स्लिप तैयार कर लेते हैं. यह लोग अलग अलग राज्य के अलग-अलग जिलों के एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से फर्जी लोन दस्तावेज तैयार कराते हैं. पुलिस ने इस शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया और 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

क्या-क्या बरामद हुआ
इनका अपराधिक इतिहास भी है. इस मामले में पुलिस ने अजीत सागर, यश चौहान, अरुण भारद्वाज और विवेक त्यागी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से फर्जी तरीके से निकाली गई गाड़ियां और मोटरसाइकिल बरामद की है और साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने इनके पास से 4 कार, 2 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण, 2 लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर, एक लैमिनेशन मशीन, एक पेन ड्राइव, एक ओटीजी केबल, दो स्टांप पैड, लैपटॉप चार्जर, एक बंडल लेमिनेशन फिल्म, एक माउस, कीबोर्ड, वीजीए केबल, एक कार्ड रीड,र 8 फर्जी आधार कार्ड, 5 एटीएम कार्ड बरामद किये है. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: रामपुर की स्वार सीट पर रोचक हुई लड़ाई, जानें अपने ही क्षेत्र में कैसे घिरे हैं आजम खान के बेटे

UP Election 2022: RPN सिंह के पाला बदलने से बदल रहा राजनीतिक समीकरण, जानें 'राजा साहब' की कैसी रही है राजनीतिक पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget