एक्सप्लोरर

ED Raid: ईडी की छापेमारी पर भड़का गायत्री प्रजापति का परिवार, कहा- 'हमें जबरदस्ती फंसाया जा रहा है'

ED Raid: गायत्री प्रजापति के परिवार का आरोप है कि हैं उनके खिलाफ साजिश की जा रही हैं. ईडी के अधिकारी बार-बार संपत्ति को लेकर सवाल कर रहे थे जब हमारे पास कुछ नहीं है तो हम क्या बताएं.

Gayatri Prajapati ED Raid: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी की छापेमारी हुई, जिसके बाद ईडी की टीम ने उनके बेटे अनुराग प्रजापति को हिरासत में ले लिया हैं. इस बीच गायत्री प्रजापति के परिवार ने ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है. 

गुरुवार को तड़के ईडी की टीम ने गायत्री प्रजापति के कई ठिकानों पर छापेमारी की. वहीं अमेठी में उनके परिवार से भी पूछताछ की और कई कागजों की जांच की. इस दौरान पूर्व मंत्री की पत्नी और सपा विधायक महाराजी देवी की तबीयत भी बिगड़ गईं. ईडी की टीम उनके घर के कई दस्तावेज भी अपनी साथ ले गई है. 

परिवार ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप
ईडी की छापेमारी पर गायत्री प्रजापति के परिवार ने उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी मम्मी, भाभी और भाई को प्रताड़ित कर रहे थे. वो बार-बार संपत्ति के बारे में ही पूछ रहे हैं. जबकि हमारे पास कुछ है ही नहीं तो हम कहां से दें..बस हमारी मम्मी, पापा और भाई को फंसाने की कोशिश की जा रही है. 

परिवार का आरोप है कि ईडी की टीम ज़बरदस्ती गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग को अपने साथ ले गई हैं. अधिकारियों ने बस ये कहा कि हमारे साथ लखनऊ चलिए. उनकी हालत ठीक नहीं थी वो बैठ नहीं सकते थे फिर भी उनके साथ ले गए. ईडी उन्हें कहां ले गई है ये हमें नहीं पता बस लखनऊ का नाम लेकर गई है. 

गायत्री प्रजापति की बेटी ने कहा कि, हमारे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है. सब लोग हमारे पीछे ही पड़े हैं. पापा सात साल से जेल में बंद हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है अब ईडी में फंसाया जा रहा है. पापा को ऐसे केस में फंसाया गया कि महिला भी कह चुकी है कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ. बस ये लोग हमारे परिवार को जेल में रखना चाहते हैं. 

खबरों के मुताबिक ईडी की टीम को 16 जनवरी को हुई छापेमारी में गायत्री प्रजापति और उनके बेटों के निवेश के कुछ पेपर मिले हैं जिसे लेकर ये छापेमारी हुई है. ईडी ने गायत्री की महिला मित्र के घर भी छापेमारी की है. आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी अमेठी सीट से सपा की विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव में उन्होंने क्रास वोटिंग की थी. 

UP News: प्रयागराज में फिर हुई बमबाजी, छात्र की पिटाई से नाराज युवकों ने प्रिंसिपल पर फेंका देशी बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निषाद और क्या खाएगा', मछली भोज विवाद के बीच बोले मंत्री संजय निषाद
'निषाद और क्या खाएगा', मछली भोज विवाद के बीच बोले मंत्री संजय निषाद
बिजनौर की नूरपुर सीट पर SIR से बिगड़ा समीकरण! सपा-बीजेपी किसे होगा फायदा?
बिजनौर की नूरपुर सीट पर SIR से बिगड़ा समीकरण! सपा-बीजेपी किसे होगा फायदा?
'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
UP Election 2027: बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget