एक्सप्लोरर

नोएडा: खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, पनीर सैंपल जांच को डेयरियों पर रेड

Noida News:सहायक आयुक्त ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाएगी. पिछले दिनों बड़ी नकली पनीर फैक्ट्री पकड़ी गयी थी.

UP News: जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन मोड में आ गया है. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर विभाग की टीमों ने विभिन्न डेयरियों पर छापेमारी कर पनीर की गुणवत्ता की जांच के लिए 5 सैंपल लिए गए हैं.
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सैयद इबादुल्लाह और मुकेश कुमार की टीम ने सेक्टर-22 स्थित साईं डेयरी से एक नमूना लिया. यह डेयरी नबाब पुत्र पप्पू निवासी महंगौरा, थाना पिसावा, जिला अलीगढ़ द्वारा संचालित की जा रही है. इसके अतिरिक्त सलीम डेयरी (विजयगढ़ रोड, सासनी, हाथरस) द्वारा सप्लाई किए जा रहे पनीर का नमूना भी सेक्टर-22 से लिया गया, जो कि महिंद्रा पिकअप वाहन से लाया जा रहा था.
पांच जगह से लिए नमूने
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ. पी. सिंह, एस. के. पांडे, अमर बहादुर व सरोज की टीम ने घोड़ी बछेड़ा स्थित मंश डेयरी और नगला चमरू स्थित शिव शक्ति डेयरी से भी पनीर के नमूने लिए. वहीं, वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में जहांगीरपुर स्थित मोहन डेयरी से भी एक सैंपल लिया गया. कुल 5 पनीर के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
लगातार जारी रहेगा अभियान
सहायक आयुक्त ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाएगी. उनका कहना है कि विभाग का लक्ष्य है कि जनपदवासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध व सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हों. यह अभियान उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है.पिछले दिनों पुलिस और खाय्द्य विभाग की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होने वाला नकली पनीर भारी मात्रा में पकड़ा था. एक फैक्ट्री भी सीज हुई थी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Embed widget