एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू, निर्वाचन अधिकारी ने दी अहम जानकारी

Election 2024: गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो की 4 अप्रैल तक जारी रहेगी. 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 8 अप्रैल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन होगा.

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Election 2024: ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया. सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे.

आज पहले दिन 30 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है. दावेदारों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से निशुल्क नामांकन पत्र मिल रहा है. भीड़ को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

कुछ प्रत्याशी और उनके एजेंट नामांकन पत्र खरीदने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे. बताया जाता है कि नामांकन के अंतिम दिनों में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे. जनपद गौतम बुद्ध नगर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 105 में स्थित जिलाधिकारी न्यायालय में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

प्रत्याशी को 25000 रुपये जमा करनी होगी जमानत राशि 
मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पहले दिन 30 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है. तीन बजे के बाद आने वाले किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जाएगा. उनको अगले दिन आना होगा. उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 25000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी.

जबकि एसटी-एससी वर्ग के प्रत्याशी को 12500 रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी होगी. नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है. नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है.

यहां कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी मिलेगी. प्रत्याशी आयोग की वेबसाइट https://suvidha.eci.gov.in/login पर जाकर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं. जिसकी एक प्रतिलिपि डाउनलोड कर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अफसर के पास जमा करानी होगी. अधिकारियों के मुताबिक आज  राजनीतिक दलों के साथ होने वाली बैठक में इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

जिला प्रशासन और पुलिस ने एलजी चौक और दुर्गा टॉकीज चौराहे के पास में पार्किंग बनाई है. नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के काफिले को यहीं रोका जाएगा. प्रत्याशी के साथ तीन वाहनों को कलेक्ट्रेट की तरफ भेजा जाएगा. उन तीन वाहनों को भी कलेक्ट्रेट के गेट से 100 मीटर दूर रोक दिया जाएगा. इसके लिए कलेक्ट्रेट के बाहर सर्विस रोड पर जिला न्यायालय और पुलिस मुख्यालय के पास में बैरिकेडिंग की गई है.

दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना हुई जारी
गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो की 4 अप्रैल तक जारी रहेगी. 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 8 अप्रैल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन होगा. 26 अप्रैल को मतदान होगा. भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है. इस चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर समेत आठ सीटों के साथ 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा.

जानें किस चरण में कब है चुनाव
पहले चरण मे 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा. दूसरे चरण मे 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा. तीसरा चरण मे  सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. चौथे चरण मे 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा.

पांचवे चरण मे 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा. छठे चरण मे 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होगा. सातवें चरण मे एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होगा.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: आजम खान जेल से करेंगे चुनावी प्रचार? सपा की स्टार प्रचारक लिस्ट में है नाम

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget