एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनानेवाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनानेवाला गिरोह पकड़ा गया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शहाजहांपुर के एक शस्त्र धारक की ट्रांसफर अर्जी के बाद हुआ खुलासा।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है लेकिन अभी भी शाहजहांपुर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात असलहा विभाग के दो संविदा कर्मी फरार चल रहे हैं।

जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय को उस वक्त फर्जी लाइसेंस की बात पता चली जब एक शाहजहांपुर का शस्त्र धारक ने गाजियाबाद में अपने शास्त्र ट्रांसफर करने की अर्जी डाली। ट्रांसफर अर्जी पर कार्य करते हुए ये बात सामने आई कि लाइसेंस का यूनिक नंबर मैच नहीं कर रहा है जिसकी जानकारी गाजियाबाद प्रशासन ने शाहजहांपुर प्रशासन को दी व अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी।

गाजियाबाद जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। बताया गया कि शाहजहांपुर में एक संविदा कर्मी भी इस गोरखधंधे में शामिल है। जिसकी मिली भगत से फर्जी तरीके से लाइसेंस बनाने का काम किया जा रहा था। दरअसल 2007 में शाहजहांपुर के एक थाने से लाइसेंस रजिस्टर गायब हो गया था, जिसका फायदा उठाकर ये लोग फर्जी लाइसेंस बनवा रहे थे और संविदा कर्मी की मदद से यूनिक आईडी बनवा देते थे।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि एक लाइसेंस के लिए दो से पांच लाख रुपया लिया जाता था । पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन और फर्जी सिग्नेचर से लाइसेंस बनाये जा रहे थे जिनकी जानकारी शास्त्रधारक को नहीं होती थी। आरोपी फुरकान, संजय, विनोद, हरिशंकर, सदानंद के कब्जे से पांच असलहा एक कार और 17 शास्त्र लाइसेंस की छायाप्रति बरामद हुई है। अभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है जिनकी गिरफ्तारी के बाद और भी कई खुलासे हो सकते है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या पर बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम; एनकाउंटर में दो आरोपी घायल
ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या पर बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम; एनकाउंटर में दो आरोपी घायल
अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर'
अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर'
योगी सरकार के नेतृत्व में ‘फ्यूचर रेडी’ शिक्षा व्यवस्था पर जोर, नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल, 100 से अधिक संस्थाओं की सहभागिता
योगी सरकार के नेतृत्व में ‘फ्यूचर रेडी’ शिक्षा व्यवस्था पर जोर, नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल, 100 से अधिक संस्थाओं की सहभागिता
सीएम योगी ने रामगढ़ताल में की क्रूज की सवारी, लहरों पर विहार करने के साथ मुख्यमंत्री ने ताल की साफ-सफाई का लिया जायजा
सीएम योगी ने रामगढ़ताल में की क्रूज की सवारी, लहरों पर विहार करने के साथ मुख्यमंत्री ने ताल की साफ-सफाई का लिया जायजा

वीडियोज

War Update: Trump की चाल से Netanyahu नाराज? | War Update | Iran | US | Breaking News
CBSE Marking Controversy: CBSE पोर्टल डाउन! छात्र परेशान | Breaking News
Twisha Sharma Case: ट्विशा मौत मामले में होगी बड़ी जांच? | Breaking News
Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
किस पाकिस्तानी ने आसिम मुनीर को छाती ठोंककर ललकारा, कहा- 'भारत से रिश्ते बिगड़े, कल को मैं मारा गया तो...'
किस पाकिस्तानी ने आसिम मुनीर को छाती ठोंककर ललकारा, कहा- 'भारत से रिश्ते बिगड़े, कल को मैं मारा गया तो...'
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
CM सम्राट बोले- जाति पूछकर एनकाउंटर करो, अब BJP नेता ने कहा, 'राजपूत, ब्राह्मण, बनिया, यादव...'
CM सम्राट बोले- जाति पूछकर एनकाउंटर करो, अब BJP नेता ने कहा, 'राजपूत, ब्राह्मण, बनिया, यादव...'
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आई शशि थरूर की प्रतिक्रिया, बोले- 'युवाओ की नाराजगी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आई शशि थरूर की प्रतिक्रिया, बोले- 'युवाओ की नाराजगी को...'
Laborers Viral Video: भीषण गर्मी में झुलसते मजदूरों का वीडियो कर देगा इमोशनल, यूजर्स बोले- 'पापी पेट जो न कराए'
भीषण गर्मी में झुलसते मजदूरों का वीडियो कर देगा इमोशनल, यूजर्स बोले- 'पापी पेट जो न कराए'
Embed widget