एक्सप्लोरर

महाकुंभ में पवित्र स्नान के साथ संतों-श्रद्धालुओं का मुफ्त इलाज, 30 जगहों पर लगाए गए एक्युप्रेशर कैंप

Prayagra Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में अब तक करोड़ों श्रद्धालु गंगा, जमुना और सरस्वती के त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर चुके हैं. यहां पर श्रद्धालुओं और साधु संतों के लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं.

Prayagraj News Today: प्रयागराज महाकुंभ में एक तरफ धर्म- आध्यात्म और ज्ञान की गंगा बह रही है, जबकि दूसरी तरफ कई संस्थाएं संतों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए काम कर रही हैं. कोई उनके लिए भंडारे का आयोजन कर रहा है तो कई उनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था कर रही हैं. 

इसी कड़ी में एक्युप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान ने महाकुंभ में आ रहे लोगों के मुफ्त इलाज के लिए तीस जगहों पर कैंप लगाया है. इन कैंप्स में दो सौ से ज्यादा चिकित्सकों की टीम रोजाना छह से सात हजार श्रद्धालुओं का एक्यूप्रेशर तकनीक से मुफ्त इलाज कर रही है. मुफ्त इलाज के साथ ही श्रद्धालुओं को फिट रहने और एक्यूप्रेशर के जरिए खुद का बचाव और इलाज करने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं. 

तीस जगहों पर लगाया गया कैंप
महाकुंभ में तीस जगहों पर कैंप लगने की वजह से एक्यूप्रेशर के जरिये इलाज की पद्धति का प्रचार प्रसार भी हो रहा है. एक्यूप्रेशर एक ऐसी चिकित्सा पद्धति होती है, जिसमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर प्रेशर यानी दबाव देकर बीमारी का इलाज किया जाता है. 

एक्युप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान के निदेशक एके द्विवेदी के मुताबिक इस पद्धति से इलाज का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. खर्च बेहद मामूली होता है और साथ ही बीमारी जड़ से मिट जाती है. उन्होंने बताया कि इस पद्धति से इलाज इतना सरल होता है कि व्यक्ति खुद ही अपना इलाज कर सकता है. ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों में यह पद्धति बेहद कारगर साबित होती है. 

एक्युप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान के स्वास्थ्य शिविरों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु इलाज के लिए आते हैं. कैंपों में मौजूद चिकित्सक पहले उनकी बीमारी का पता लगाते हैं और फिर इनका उपचार शुरू किया जाता है. किसी का मेथी और मटर के दानों के जरिये इलाज किया जाता है तो किसी को शरीर के अंगों की कसरत कराकर. 

इलाज के लिए मरीजों की भीड़
यहां न सिर्फ लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है बल्कि उन्हें एक चार्ट भी बना कर दिया जाता है. इसके साथ ही कुछ जरूरतमंदों को उपकरण भी दिए जाते हैं. संस्थान की मीडिया प्रभारी उर्वशी उपाध्याय और कैंप के प्रभारी अनिल सिंह के मुताबिक, महाकुंभ के हर कैंप में रोजाना सुबह से शाम तक इलाज करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैं. कुछ ही देर में श्रद्धालुओं और संतों को जब आराम मिल जाता है तो उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती है.

यहां के चिकित्सक कई बार मरीजों से उनकी बीमारी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और फिर उचित इलाज करते हैं. इसी तरह कई बार उनकी मरीजों की बॉडी का चेकअप कर बीमारी के बारे में खुद ही पता लगा लेते हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि महाकुंभ में एक्यूप्रेशर पद्धति से इलाज के लिए लगाए गए यह कैंप लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में मौत के आंकड़ों को जमात-ए-इस्लामी हिंद ने बताया गलत, कहा- इससे ज्यादा लोग...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget