एक्सप्लोरर

LDA में कंप्यूटर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर घपलेबाजी, यूजर आईडी-पासवर्ड के जरिये हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

लखनऊ विकास प्राधिकरण में लगातार फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच घपलेबाजी का नया खेल सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण के कंप्यूटर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर करीब 498 भूखंडों के आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. मामला सामने आने के बाद कार्यदाई संस्था डीजी टेक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अजीत मित्तल और सर्विस इंजीनियर दीपक मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही कंप्यूटर सेक्शन के प्रभारी एसबी भटनागर को भी आरोप पत्र दिया गया है. जानकारों की माने तो यह अब तक का एलडीए का सबसे बड़ा भूखंड घोटाला है.

यूजर आईडी व पासवर्ड के जरिये किया गया खेल

असल मे एलडीए कर्मचारियों की मिलीभगत से पुराने कर्मचारियों की यूजर आईडी व पासवर्ड के जरिए मूल आवंटीओं के नाम कंप्यूटर में बदले जा रहे थे. पिछले दो साल में करीब 500 भूखंडों के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़े का मामला सामने आ चुका है. अभी कई और मामले भी सामने आ सकते हैं. खास बात ये कि रिकॉर्ड्स में छेड़छाड़ के लिए एलडीए के कंप्यूटर सेक्शन के प्रभारी एसबी भटनागर की यूजर आईडी का भी इस्तेमाल किया गया.

सामने आई कर्मचारियों की मिलीभगत

सूत्रों की माने तो 500 में से करीब 50 भूखंडों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी सेक्शन प्रभारी की आईडी से ही हुई है. इस मामले में कंप्यूटर सेक्शन में तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है. एफआईआर कराने वाले एलडीए में तहसीलदार राजेश शुक्ला के मुताबिक, डीजी टेक प्राइवेट लिमिटेड सर्वर की सर्विस मुहैया कराती है. ऐसे में कंपनी के पास पूरे नेटवर्क का कमांड है. इन लोगों ने सरवर से छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए. यूज़र आईडी का गलत इस्तेमाल किया. सर्वर का गलत इस्तेमाल कर आवंटियों के नाम बदले और अवैध तरीके से फर्जी नाम के दस्तावेज तैयार किए गए.

केस 1: वसंत कुंज सेक्टर ओ में प्लॉट डी 129 के बदले इसके आवंटी को गोमती नगर विस्तार में दूसरा प्लॉट आवंटित कर दिया गया. जांच में सामने आया कि इसके समायोजन से जुड़ा कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है. डिस्पोजल रजिस्टर में प्लॉट नंबर के आगे आवंटी का नाम नहीं है और भुगतान की भी कोई जानकारी नहीं. इसके बावजूद समायोजन का ब्यौरा कंप्यूटर में दर्ज था.

केस 2: कानपुर रोड योजना में सेक्टर एल में प्लॉट नंबर ए1-221 और 224 खाली होने के बावजूद एलडीए की वेबसाइट पर आवंटित दिखाए जाते रहे और गुपचुप तरीके से भेज दिए गए. फिर इसका ब्यौरा कंप्यूटर पर दर्ज कर लिया गया.

पहले भी हुये फर्जीवाड़े

कई साल पहले एलडीए की जानकीपुरम योजना में भूखंडों के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था. इसकी सीबीआई जांच भी हुई जिसमे 413 भूखंड की फ़ाइल गायब मिली थी. हालांकि, 139 मामलों में ही गड़बड़ी पकड़ी गई. मामले में 14 अधिकारी व कर्मचारी दोषी मिले थे. हालांकि आज तक वसूली नही हो पाई. इसके अलावा भी फर्जीवाड़े के मामले आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

बागेश्वर में चेकिंग के दौरान दबोचे गये चरस तस्कर, दो किलो से ज्यादा मिला मादक पदार्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जितना मुसलमान की चूड़ी टाइट..,' UCC पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान
'जितना मुसलमान की चूड़ी टाइट..,' UCC पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान
कीर्तिवर्धन सिंह का राहुल गांधी पर हमला, वोट चोरी के आरोप को कहा गलत
कीर्तिवर्धन सिंह का राहुल गांधी पर हमला, वोट चोरी के आरोप को कहा गलत
लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से रिवर फ्रंट में भरा पानी, एंट्री पर लगी रोक
लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से रिवर फ्रंट में भरा पानी, एंट्री पर लगी रोक
UP Rajya Sabha चुनाव में यह जातीय समीकरण दोहराएगी बीजेपी! जानें क्या है ये चर्चा?
UP Rajya Sabha चुनाव में यह जातीय समीकरण दोहराएगी बीजेपी! जानें क्या है ये चर्चा?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget