एक्सप्लोरर

Ghaziabad: लोन दिलाने के नाम पर चेक लेकर बैंक खाते से निकालते थे रुपये, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजियाबाद साइबर सेल पुलिस और थाना नंदग्राम पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर मैजिक फ्रिक्शन पेन द्वारा चेक को कैंसिल करा कर खातों से पैसे निकालने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

गाजियाबाद में लोगों से जालसाजी और धोखाधड़ी करने वालों पर शिकंजा कसा है. शहर में 420 के तहत धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गाजियाबाद पुलिस अभियान चला रही है. गाजियाबाद साइबर सेल पुलिस और थाना नंदग्राम पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर मैजिक फ्रिक्शन पेन द्वारा चेक को कैंसिल करा कर खातों से पैसे निकालने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों अपराधी बेहद शातिर हैं, जो अबतक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं.

घर जाकर लेते थे लोन संबंधित दस्तावेज 

गाजियाबाद की एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, नंदग्राम थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी, खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं. इस केस को साइबर सेल को सौंपा गया, जिसमें दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड बनाकर एक फर्जी सिम लेता था. लोन दिलाने के नाम पर यह लोग अपने विजिटिंग कार्ड लोगों को बांटते थे, उसके बाद यह लोग उसके घर जाकर लोन से संबंधित दस्तावेज लेते थे.

इसके बाद दोनों बैंक स्टेटमेंट भी ले लेते थे जिससे इन्हें पता चले कि बैंक खाते में कितना पैसा है. अभियुक्त इस बात की पुष्टि करते थे कि, व्यक्ति एक लाख का लोन लेना चाहता है तो उसके खाते में भी एक लाख रुपए होना चाहिए. अगर खाते में पैसा नहीं होता है, तो लोन लेने वाले से खाते में पैसा जमा करा लेते हैं और एक कैंसिल चेक जो मैजिक पेन से कैंसिल करके उसके बाद कैंसिल चेक को रबड़ या आग की लौ से  मिटा देते हैं जिसके बाद ये अपने नाम से चेक भर के पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते थे. 

अभियुक्तों पर दिल्ली और मेरठ मामले दर्ज

दोनें पैसे निकालने से पहले पीड़ित को फोन करके यह बताते हैं कि आपके लोन की प्रक्रिया चल रही है अपना फोन दो-तीन घंटे के लिए बंद कर लो या पीड़ित के मोबाइल नंबर की कॉल अपने नंबर पर फॉरवर्ड करा देते हैं. इस तरह से इन्होंने काफी लोगों के साथ धोखाधड़ी की. गिरफ्तार अभियुक्तों का क्राइम रिकॉर्ड भी है. ये दोनों इससे पहले मेरठ से भी जेल जा चुके हैं और दिल्ली में भी इनके ऊपर कई मामले दर्ज हैं.  गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम सुनील शर्मा और रजनीकांत शुक्ला है. इनके पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 09 फर्जी आधार कार्ड, 32 चेक,  03 मैजिक पेन, 01 लैपटॉप, 01 कार, 01 स्कूटी  बरामद की है.  मामले की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget