एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा! कई किसानों का अफसर मार रहे हक

किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. पीएम किसान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.

यूपी के प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. जिले के दूरदराज के गांवों के किसानों के सम्मान निधि का पैसा नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के निवासियों के खातों में जा रहा है. ग्रामीणों के नामों से मिलते जुलते नामों के लोग जो टाउन एरिया सिटी के निवासी हैं, उनके बैंक खातों में किसान सम्मान का पैसा ट्रांसफर हो रहा है. इसमें से ज्यादातर खाते बड़ौदा ग्रामीण बैंक में खुले है.

इस फर्जीवाड़े की पोल खोलते आधा दर्जन लोगों के किसान सम्मान निधि बैंक अकाउंट गांव का और आधार कार्ड टाउन एरिया का सामने आया है, जिनके पास कोई जमीन ही नहीं है. इस बाबत एडीएम वित्त/राजस्व शत्रोहन वैश्य ने इस फर्जीवाड़े की जांच को समिति बना कर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई दावा किया.

एक तरफ किसान अपने हक के लिए देश की राजधानी की सीमाओं को घेर कर बैठे हैं तो वही प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री की किसानों को लुभाने की योजनाओं को कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़े का मामला सामने आया. जांच के बाद इस मामले की पोल खुल सकती है. इस फर्जीवाड़े में संलिप्त कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं.

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. पीएम किसान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. शुरुआत में इस योजना के तहत देशभर के छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास 2 एकड़ तक खेती योग्य जमीन है वह इसके अंतर्गत आते थे. बाद में इसका दायरा बढ़ाकर 1 जून 2019 से देश के सभी किसानों को इसमें शामिल किया गया.

पीएम-किसान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों की पहचान राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकार और प्रशासनों की तरफ से की जाती है. इस योजना के लिए एक्सक्लूसिव वेब पोर्टल www.pmkisan.gov.in लॉन्च किया गया है. पीएम किसान पोर्टल पर किसानों को तैयार और अपलोड किए गए डेटा के आधार पर लाभार्थी किसानों के लिए फंड जारी किया जाता है.

ये भी पढ़ें- PM किसान सम्मान निधि योजना : खाते में नहीं आ रहे हैं रुपये तो यहां करें शिकायत कई किसानों को नहीं मिल रहा किसान सम्मान निधि का पैसा, अफसर मार रहे हैं हक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget