एक्सप्लोरर

यूपी: राम मंदिर शिलान्यास के बाद सोशल मीडिया पर डाली विवादित पोस्ट, चार गिरफ्तार

पुलिस ने मजीद को काकोरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. मजीद इस्लामनगर इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था. आरोप है कि मजीद ने राम मंदिर शिलान्यास के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इसी आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा.

लखनऊ. अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद उत्तर प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले सामने आ रहे हैं. सोश मीडिया पर राम मंदिर को लेकर विवादित पोस्ट डाले जा रहे हैं. शुक्रवार को इसी सिलसिले में पुलिस ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मीडिया प्रभारी अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मजीद को काकोरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. मजीद इस्लामनगर इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था. आरोप है कि मजीद ने राम मंदिर शिलान्यास के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इसी आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस अब प्रदेश भर में पीएफआई और एसडीपीआई के सदस्यों पर नजर रख रही है.

विवादित पोस्ट यूपी: राम मंदिर शिलान्यास के बाद सोशल मीडिया पर डाली विवादित पोस्ट, चार गिरफ्तार

बहराइच में भी तीन गिरफ्तार इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ संदेश वायरल करने के आरोप में जरवल क्षेत्र से एक डॉक्टर व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने शुक्रवार को बताया, "बीते बुधवार को जरवल थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में हीरा मस्जिद के बगल में डॉक्टर अलीम के क्लीनिक पर कुछ लोग बैठकर मोबाइल द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय अखंडता के विरुद्ध संदेशों का सोशल मीडिया के जरिए प्रचार कर रहे हैं.’’

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने डॉक्टर अलीम के क्लीनिक पर छापेमारी की. इस दौरान डॉक्टर व उसके दो साथी साहिबे आलम व कमरूद्दीन ऐसा करते हुए मिले. जांच में आरोपियों के मोबाइल में भड़काऊ संदेश मिले, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है.

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि पूजन से पहले पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर व्यक्ति, जाति, वर्ग, धर्म व समुदाय से संबंधित अमर्यादित, अभद्र व भड़काऊ टिप्पणियों पर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: मथुरा में धूमधाम से नहीं मनाई जाएगी जन्माष्टमी, भक्त मंदिर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

भूमि पूजन के बाद अयोध्या के दलित महाबीर के परिवार को मिला पहला प्रसाद, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget