एक्सप्लोरर

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

शामली में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने इस मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

शामली: पश्चिमी यूपी के शामली जिले में गुरुवार देर रात अलग-अलग जगहों पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और लूट का सामान भी बरामद किया है.

बतादें कि बीती रात कांधला पुलिस गांव खंद्रावली के पास चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो बाइक पर आ रहे चार बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की. इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों विजय और अंकुर निवासी गांव रमाला जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान बाकी दो बदमाश भागने में कामयाब रहे. सूचना फ्लैश होते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और चेकिंग अभियान शुरू किया गया.

देर रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों फरार बदमाश सौरव और दीपक से गढ़ी पुख़्ता पुलिस व एसओजी टीम की मलेंडी गांव के पास मुठभेड़ हो गई. हालांकि इस बार दोनों बदमाश भाग नहीं सके, पुलिस की फायरिंग में वो घायल हो गए. दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि विजय अंकुर और सौरभ ने कुछ दिन पहले एक व्यापारी से करीब दो लाख रुपये लूट लिए थे और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है. इसके अलावा बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस भी बरामद किए हैं.

वही, पहली मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश दीपक ने बताया कि वह पास के ही गांव में आपसी रंजिश के चलते तीन युवकों की हत्या का प्लान बना रहे थे. इसीलिए हथियारों का इंतजाम करने के लिए वह शामली पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस इन चारों बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget