एक्सप्लोरर

ईरान के समर्थन में खुलकर आया अखिलेश यादव का यह नेता, अमेरिका-इजरायल को बताया...

Iran-Israel War: सपा नेता ने कहा कि फिलिस्तीन के बेगुनाह लोगों पर बमबारी की और भूखे प्यासे मासूमों पर गोलियां चलाई, इजरायल निहत्थे फिलिस्तीनियों पर जुल्म कर रहा था तो पूरी दुनिया खामोश क्यों थी.

UP News: समजावदी पार्टी के पूर्व सांसद और सपा नेता डॉ एसटी हसन ने ईरान-इजरायल के बीच छिड़ी जंग पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ईरान का खुल कर समर्थन करते हुए कि हम इस जंग में ईरान के साथ खड़े हैं  और इजरायल को जीने का कोई हक नहीं है, उसे इस दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाना चाहिए. सपा नेता ने कहा कि हमारी यही इच्छा है और हम अल्लाह से यही दुआ कर रहे हैं. क्योंकि इजरायल जालिम हैं और उन्हें जीने का कोई हक नहीं है. 

सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि उन्होंने फिलिस्तीन के बेगुनाह लोगों पर बमबारी की और भूखे प्यासे मासूमों पर गोलियां चलाई जब इजरायल निहत्थे फिलिस्तीनियों पर जुल्म कर रहा था तो पूरी दुनिया खामोश क्यों थी? तब वसुधैव कुटुम्बकम की बात करने वाले लोग खामोश क्यों थे? सपा नेता डॉ हसन ने कहा कि ईरान को परमाणु बम बनाने का अधिकार मिलना चाहिए, क्योंकि अमेरिका और इजरायल जैसे देशों के पास पहले से ही ये हथियार हैं. उन्होंने कहा कि अब अमेरिका की दादागिरी खत्म होनी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि हमारी भारत सरकार ने इजरायल की सेवा करने के लिए हमारे 30 हजार गरीब कामगार मजदूरों को वहां भेज दिया, हमें उनकी सुरक्षा की चिंता हो रही है. वह बंकरों में रह रहे हैं, वहां उन्हें खाना पानी नहीं मिल रहा है वह वहां बुरे हाल में हैं. हमारी भारत सरकार को इजरायल में काम कर रहे उन 30 हजार भारतीय कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाए. डॉ हसन ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ को डिनर पर बुलाया और हमारे प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है.

भारत सरकार को फिलिस्तीन के साथ खड़ा होना चाहिए 

अमेरिका की मंशा पर शक जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इस से होशियार रहना होगा, क्योंकि ये अमेरिका कब हमें जंग में घुसा दे कुछ नहीं पता और कब ये जंग विश्व युद्ध में बदल जाए. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपनी विदेश नीति के अनुसार फिलिस्तीन के साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने ईरान का समर्थन करते हुए कहा की यह जंग जुल्म के खिलाफ हो रही है. इजरायल ने इंसानियत को बर्बाद करने की सारी सीमाएं लांघ दी थी. पूरी दुनिया ने देखा था की छोटे-छोटे मासूम बच्चे मकानों के मलबे के अंदर अपने माँ बाप की लाशें कैसे ढूंढ रहे थे और कैसे महिलाओं और बुजुर्गों को मारा गया और अस्पताल, एम्बुलेंस और कैम्पों पर रॉकेट दागे गए थे. 

दुनिया के नक्शे से इजरायल नेस्तनाबूद हो जाए

सपा नेता ने कहा कि अमेरिका दादागिरी करता है नार्थ कोरिया से क्यूँ नहीं पूछता की तुमने एटम बम कैसे बना लिया. अगर दुनिया के पास एटम बम है तो ईरान को भी एटम बम बनाने का पूरा हक है ये किसी की बगौती नहीं है. सपा नेता ने कहा की मेरी यही इच्छा है और अल्लाह से दुआ है की दुनिया के नक्शे से इजरायल नेस्तनाबूद हो जाए ऐसे लोगो को जीने का कोई हक नहीं है. हम इस जंग में ईरान के साथ खड़े हैं और भारत सरकार को जुल्म के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए जो उसने अभी तक नहीं उठाई है. हमारी विदेश नीति में फिलिस्तीन का साथ होना चाहिए जैसा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था इजरायल को फिलिस्तीन की जमीन खाली करनी पड़ेगी.  

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget