एक्सप्लोरर

टाउन हॉल वाराणसी: पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल एबीपी गंगा के मंच से बोले-अफसर सरकार को बदनाम कर रहे हैं

काशी के विकास को लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि सरकार विकास के लिये खजाना खोल रही है लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्ट अफसर सरकार को चूना लगा रहे हैं

एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम टाउन हॉल के अगले चरण में भाजपा विधायक डा. अवधेश सिंह और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने काशी के विकास और संस्कृति पर अपना नजरिया रखा। इस दौरान भाजपा विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी नगरी काशी है। उन्होंने कहा कि काशी का विकास हर क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां गंगा की निर्मलता, घाटों का सुन्दरीकरण सभी क्षेत्रों में काम किया है। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री रहे सुरेंद्र पटेल ने कहा कि 90 वार्डों में से एक भी स्मार्ट वार्ड नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि अफसर इस सरकार को बदनाम कर रहे हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

सुरेंद्र पटेल ने काशी की संस्कृति का जिक्र करते हुये कहा कहा कि हर जनप्रतिनिधि जनता का पॉलिटिकल पीयून होता है। उन्होंने खुद को भी कहा कि मैं पांच साल तक जनता का पॉलिटिकल पीयून रहा। बड़ी साफगोई से उन्होंने कहा कि मेरा रिनिवल तब ही हो जब मेरा काम अच्छा हो। पटेल ने कहा कि काशी धर्म और शिक्षा की नगरी है। इस छोटे जिले में तीन यूनिवर्सिटी हैं। उन्होंने कहा कि ये शायद ही किसी अन्य जिले में हो। पटेल ने कहा कि काशी में विकास तो हो रहा है लेकिन अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सुझाव देते हुये पटेल ने कहा कि योजनाओं की सही ढंग से मॉनिटरिंग होनी चाहिये। काशी में विकास की रफ्तार धीमी होने के पूछे उन्होंने अधिकारियों को दोषी ठहराया।पटेल ने कहा कि नेताओं की ही तरह अफसरों की जांच होनी चाहिये। पटेल ने कहा कि 90 वार्ड में से एक भी वार्ड क्योटो बन गया हो तो बताएं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान काशी में विकास कार्यों की बात की। पटेल ने कहा कि एक हजार करोड़ से शहर में फ्लाई ओवर, सड़के बनवाईं। साथ ही उन्होंने ये माना कि राज्य की योगी सरकार ने इन कार्यों को आगे भी बढ़ाया।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि पूरे शहर में 18 पानी की टंकी बनवाई गई थी, इसके लिये पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन इन्हें टंकी से नहीं जोड़ा गया। इस लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करते हुये अफसरों को सस्पेंड कर दिया। लेकिन सरकार अब इसे पूरा करने में जुटी है। सिंह ने जिक्र किया कि बिगड़ी व्यवस्था बनने में कुछ वक्त लगता है। सिंह ने ये दावा किया कि अब काशी में जो सड़कें बन रही हैं पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget