एक्सप्लोरर

यूपी बीजेपी में हुई पूर्व नौकरशाह की एंट्री, पीएम मोदी के हैं बेहद करीब

भारतीय जनता पार्टी में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को शामिल किया गया. शर्मा को पीएम मोदी का बेहद खास अफसर माना जाता है. वे नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुये भी उनके साथ जुड़े थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछले दो दिनों से पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा को लेकर खूब चर्चा थी जो कि पीएम नरेंद्र मोदी के खासे करीबी माने जाते हैं, वजह रही उनके राजनीति पारी की शुरुआत. आज अरविंद कुमार शर्मा ने बीजेपी की औपचारिक सदस्यता लखनऊ में ग्रहण कर ली. बीजेपी में अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शामिल करवाया और उस दौरान सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे.

विधानपरिषद में होगी एंट्री

नौकरी में दो साल बचे होने के बावजूद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी(IAS)रहे हैं. उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद के 12 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमे पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को बीजेपी अपना उम्मीदवार बनाएगी. इसके साथ ही कयास यहां भी है कि उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले कैबिनेट विस्तार में मंत्रिमंडल में भी जगह दी जाएगी.

प्रदेश अध्यक्ष ने की तारीफ

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एके शर्मा को बीजेपी में शामिल करने के बाद उनकी तारीफ की. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अच्छे लोग जब पार्टी में आते हैं तो पार्टी का कद बढ़ता है, इनके आने से राज्य और केंद्र सरकार को भी मदद मिलेगी.

उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले हैं

एके शर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के काझाखुर्द गांव के रहने वाले हैं. 58 वर्षीय शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई उसके बाद 12वीं तक कि पढ़ाई उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज से की. स्नातक व राजनीति शास्त्र में परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया और उसके बाद उनका चयन 1988 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हो गया, जहां पर उनको गुजरात कैडर दिया गया.

पीएम मोदी के करीबियों में गिनती

गुजरात कैडर के IAS अधिकारी एके शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं. वो पीएम मोदी के साथ 2001 में तब से है जब उन्होंने गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी. वो गुजरात मे सीएम कार्यालय के सचिव के बाद सीएम के अतिरिक्त प्रमुख सचिव भी रहे हैं. शर्मा ने गुजरात में होने वाले निवेशकों के सम्मेलन वाइब्रेंट गुजरात के आयोजन का दायित्व भी संभाला है. 2014 में गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी जब पीएम बन कर दिल्ली आए तो शर्मा भी पीएम कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली आए. स्वैछिक सेवानिवृत्ति लेते वक्त वो MSME मंत्रलाय में सचिव पद पर कार्यरत थे.

विधानसभा चुनाव पर है नजर उत्तर प्रदेश में 2022 की शरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पीएम मोदी स्वच्छ छवि के शर्मा को यूपी भेज कर एक संदेश भी दिया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में शर्मा की रणनीतिक तौर पर काफी भागीदारी रहने वाली हैं. वो केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सराकर के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करते हुए नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

2022 विधानसभा चुनाव के लिये उत्तराखंड कांग्रेस ने कमर कसी, जिलों के प्रभारी तय किये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget