एक्सप्लोरर

बलिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलीबारी में मौत, बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ 8 गोली

बलिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेशर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 8 गोली बरसा कर उनकी जान ले ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बलियाः यूपी के बलिया में दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने ब्रेज़ा कार में बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी पर ताबड़तोड़ 8 राउंड फायरिंग झोंक कर फरार हो गए. गोली लगने से कार में बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत हो गयी. वहीं उसके साथी के पेट के पास से गोली भेदते हुए निकल गई. जो किसी तरह कार से भाग कर अपनी जान बचा पाया.

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर चली ताबड़तोड़ 8 गोली

घटना बैरिया कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास की है. घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह ने घटना का तत्काल पर्दाफाश करने की प्रशासन से मांग की है. पुलिस इस मामले में शीघ्र घटना का अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की बात कह रहा है.

बैरिया कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास बुधवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने ब्रेज़ा कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेशर पर गोलियों से कुल 8 राउंड फायर कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं कार में ही उनके बगल की सीट पर बैठे उनके साथी सबल सिंह के पेट से एक गोली छीलते हुए निकल गयी. 

गाड़ी में सवार दोस्त ने भागकर बचाई जान

जिसके बाद सबल सिंह कार से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचा सके. अपने गोली के जख्म को दिखाते सबल सिंह का कहना है कि बलबीर सिंह उनको घर छोड़ने के लिए जा रहे थे, रास्ते में जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी, अचानक फायरिंग शुरू हो गई और वह कार से भाग गए.

वहीं घटना के चश्मदीद की मानें तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आये जिसमें से एक उतरकर फायरिंग करने लगा और फायरिंग कर बलिया की तरफ भाग गया. कुल 8 राउंड फायरिंग की गई. इस घटना की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह ने घटना को दुःखद बताते हुए प्रशासन से तत्काल पर्दाफ़ाश करने और दोषियों को दंड देने की मांग की है.

वहीं पुलिस की मानें तो दो बाइक सवार बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक पूर्व में कई अपराधों में जेल गया था. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. शीघ्र ही घटना का अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तारी की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः
Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट का हुआ विस्तार, एक क्लिक में पढ़ें किन-किन मंत्रियों ने ली शपथ

Modi cabinet expansion: मोदी कैबिनेट में किसे मिला प्रमोशन, किसकी हुई छुट्टी, ये हैं शपथ लेने वाले 43 मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget