एक्सप्लोरर

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से गायब हुई पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त की बिल्‍ली, खोजने में जुटा पुलिस महकमा

नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त रहीं और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्तएसवाई कुरैशी की पत्नी इला शर्मा 11 नवंबर को काठमांडू से गोरखपुर पहुंचीं. इस दौरान उनकी पालतू बिल्‍ली हीवर गायब हो गई. इसके बाद उन्‍होंने ट्रेन छोड़ दी.

गोरखपुर: भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की पत्नी और नेपाल की चुनाव आयुक्त रहीं इला शर्मा की पालतू बिल्ली गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से गायब हो गई. इला शर्मा की बेटी सची और ड्राईवर सुरिंदर रेलवे स्‍टेशन और आसपास के इलाके में पोस्‍टर चस्‍पा कर उसकी तलाश कर रहे हैं. उन्‍होंने हीवर नाम की बिल्‍ली को खोजने वाले को पहले 11000 और फिर 15000 रुपए पुरस्‍कार देने का ऐलान किया है. उनके परिवार के साथ प्रशासनिक और पुलिस महकमा भी बिल्‍ली को खोजने में जुटा है.

नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त रहीं और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी इला शर्मा 11 नवंबर को काठमांडू से गोरखपुर पहुंचीं. यहां से वे बेटी सची के साथ दिल्‍ली जाने के लिए गोरखपुर के प्‍लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंचीं. यहां से उन्‍हें 11 बजे रात में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस ट्रेन पकड़कर दिल्‍ली जाना था. इसी दौरान दो साल की उनकी पालतू बिल्‍ली हीवर गायब हो गई. इसके बाद उन्‍होंने ट्रेन छोड़ दी. बिल्ली के गायब होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमें के साथ जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया.

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से गायब हुई पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त की बिल्‍ली, खोजने में जुटा पुलिस महकमा

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आसपास बहुत तलाश के बाद भी जब बिल्‍ली नहीं मिली तो उन्‍होंने गोरखुपर में रुकने का फैसला किया. वे पिछले तीन दिन से हीवर नाम की देसी पालतू बिल्‍ली की तलाश्‍ कर रही हैं. इसके साथ ही वे रेलवे स्‍टेशन और आसपास के इलाकों में पोस्‍टर भी चस्‍पा कर रही हैं. इस संबंध में जब इला शर्मा से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्‍होंने बात करने से इनकार करते हुए कहा कि जब किसी की कोई चीज खो जाती है. जब कोई बहुत परेशानी में हो तो उसे और परेशान नहीं करना चाहिए.

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से गायब हुई पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त की बिल्‍ली, खोजने में जुटा पुलिस महकमा

इला शर्मा की बेटी सची भी रेलवे स्‍टेशन के आसपास बिल्‍ली हीवर को आवाज देकर खोज रही हैं. उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे लोग काठमांडू से 11 नवंबर को गोरखपुर पहुंचे. यहां से उन्‍हें प्‍लेटफार्म नंबर 6 से डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस से दिल्‍ली जाना था. उन्‍होंने बताया कि यहां पर उनकी बिल्‍ली लापता हो गई. उसकी बहुत तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली. अब उसका पोस्‍टर चस्‍पा कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि जो भी उसे पाए उसे प्‍यार-दुलार से रखे और उनके नंबर पर फोटो भेजे. उनकी हीवर मिल गई, तो खोजने वाले को 15 हजार रुपए से पुरस्‍कृत किया जाएगा. हालांकि, इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

दीपों से जगमग हुई राम नगरी अयोध्या, रोशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा है पूरा शहर, देखें- VIDEO

मेरठ: खरीद रहे हैं मावा और पनीर तो इस बात का रखें ध्यान, ऐसे करें असली और नकली की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget