एक्सप्लोरर

इटावा से कानपुर ला जाया रहा था 14 कुंतल नकली खोवा, फूड सेफ्टी विभाग ने किया जब्त, जांच के लिए भेजे 8 सैंपल

UP News: यूपी के कानपुर से खाद विभाग ने 14 कुंतल नकली मावा बरामद किया है. खाद विभाग ने नकली मावे के 8 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं. मामले में पुलिस ने एक श्ख्स को भी गिरफ्तार किया है.

Kanpur News: त्योहार नजदीक आते ही अलग अलग शहरों में लोगों को जहर खिलाने और बेचने का कारोबार धड़ल्ले से शुरू हो जाता है. न दूसरों की सेहत की परवाह न ही जहर के कारोबार पर कानून का डर बस मोटी रकम के लालच में खूब धड़ल्ले शहरों में जहर के खरीदने का कारोबार शुरू हो जाता है.

होली का त्यौहार नजदीक है और हर बार की तरह इस बार भी दुकानों पर नकली मावे को खपाने के लिए शहर में जहर बेचने वाले नकली मावे के सौदागर बाजारों में पुलिस और अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर मावा शहर में लेकर पहुंच रहे हैं. ऐसे में खाद विभाग भी सख्त नजर आ रहा है और इसी के चलते शहर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में एक कंटेनर में नकली मावे की सूचना पर छापेमारी की गई. जिसमें विभाग के लोगों ने 14 क्विंटल मावा बरामद कर सैंपल भर लिया है.

खाद विभाग ने 14 कुंतल मावा बरामद किया
इटावा के भरथना क्षेत्र से कानपुर लाया जा रहा था नकली और मानक से कोसो दूर नकली मावा, जिसकी सूचना और खाद विभाग की 6 टीमों ने इस नकली मावे को पकड़ने के लिए जाल बिछाया लेकिन तीन टीमों को चकमा देखकर ये नकली मावे से भरा कंटेनर कानपुर शहर में प्रवेश कर चुका था. 

कानपुर में अलग अलग टीमों ने घेराबंदी कर इस नकली मावे के सौदागर और माल को पकड़ लिया है. खाद विभाग की टीम को गाड़ी में 14 कुंतल से ज्यादा माल बरामद हुआ है. इस नकली मावे के 8 सैंपल भर लिए गए और पहली नजर में मावे पर किए गए टेस्ट को देखते हुए अधिकारियों ने पूरे 14 कुंतल माल के 8 सैंपल लिए और लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है.

खाद विभाग ने मामले में एक शख्स को भी हिरासत में लिया
वहीं त्योहारों को लेकर हर जगह अब खाद विभाग की टीमें अलर्ट है और इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि शहर के मिष्ठान की दुकानों पर नकली मावे की खरीद फरोख्त न हो और न ही इनसे बनी मिठाइयां बाजारों में बिके जिन्हें लोग खाकर बीमार हों या फिर उनके शरीर में अन्य प्रकार का का कोई दुष्प्रभाव पड़े.

वहीं इस नकली मावे को लेकर इटावा से कानपुर आए माल को खाद विभाग की टीम ने जब्त कर एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पकड़े गए शख्स न बताया कि उसका मावा बिल्कुल अच्छा है, बस अधिकारियों का काम है मावे वालों को पकड़ना तो पकड़ लिया लेकिन उनका मावा अच्छा है.

मामले में अधिकारियों ने क्या बोला?
इस बारे में असिस्टेंट कमिश्नर फूड डिपार्टमेंट संजय कुमार ने बताया की इन दिनों होली का त्यौहार लगा हुआ है. जिसके चलते नकली मावे की बिक्री पर ध्यान देते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो नकली मावे का कारोबार करते हैं. वहीं आज पकड़े गए माल की मात्र लगभग 14 कुंतल से ज्यादा है. इस मावे की गुणवत्ता खराब है और सैंपल के दौरान चेक करने पर पता चला कि इसकी क्वालिटी खराब है. नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'हिजाब पहनें मुस्लिम मर्द, रंग से बची रहेगी टोपी' योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget