मुफ्त में ले जाते हैं सामान, नहीं देते पैसे.. गाजियाबाद पुलिस पर लगे संगीन आरोप
गाजियाबाद में पुलिस पर फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस दफा फूड ऑपरेटर्स के चैयरमैन ने पुलिस के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। उन्होंने कहा किसी भी खाने की चीज वह भुगतान नहीं करते

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी गाजियाबाद पुलिस पर एक और संगीन इल्जाम में घिर गई है। खाना विक्रेताओं ने गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ऑफ फूड ऑपरेटर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों पर संगीन आरोप लगाये हैं। इस पत्र में उन्होंने ने पुलिसकर्मियों पर बिना पैसे दिए खाना खाने का आरोप लगाया है। अपने लेटर में उन्होंने लिखा कि दिवाली के दौरान कई दुकानों से थानों और चौकी में मिठाई के डिब्बे आए थे लेकिन उनका अभी तक भुगतान नहीं हुआ।

वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी गाजियाबाद ने जांच की बात कही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर गाजियाबाद पुलिस के भ्रष्टाचार पर लगाम कब लगेगी। कुछ ही दिन पहले ही 70 लाख के गबन के आरोप में महिला थाना प्रभारी और दो सिपाही जेल गए हैं, इसके अलावा एक और थाना प्रभारी और दो सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा कायम हुआ है। भ्रष्टाचार के एक के बाद एक भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, ऐसा लगता है कि गाजियाबाद पुलिस के लिए ये सब मायने ही नहीं रखता।























