एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी में भी उफान पर हैं नदियां, एबीपी गंगा की टीम ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा

हस्तिनापुर के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीण और प्रशासन से जुड़े लोग चिंतित हैं. लोग पूरी रात जाग-जागकर पहरा दे रहे हैं.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बाढ़ का खतरा बना हुआ है लेकिन अब पश्चिमी यूपी में भी नदियां उफान पर हैं. यहां भी बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रशासन अलर्ट मोड पर है और ग्रामीण पूजा कर नदियों को शांत करने में लगे हैं. रास्ते इतने खराब हो चुके हैं कि पैदल चलना बेहद मुश्किल है. ऐसे में एबीपी गंगा की टीम ने टैक्टर की सवारी कर बाढ़ के हालातों का जायजा लिया.

हस्तिनापुर के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीण और प्रशासन से जुड़े लोग चिंतित हैं. यही वजह है प्रशासन ने करीब 30 गांवो को हाई अलर्ट पर रखा है तो वहीं, ग्रामीण गंगा तट पर बैठकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

गंगा में बढ़ता पानी लगातार बांध को काट रहा है, यही वजह है कि ग्रामीण परेशान हैं. बांध कटते ही कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाएगा जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की टीम और नेता-मंत्री सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं. कोई भी मदद नहीं कर रहा है. लोग पूरी रात जाग-जागकर पहरा दे रहे हैं.

पश्चिमी यूपी में भी उफान पर हैं नदियां, एबीपी गंगा की टीम ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा

एबीपी गंगा की टीम ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम से भी बात की और ये जाना कि बाढ़ से बचाव के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. खण्ड विकास अधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि ''हम पूरा प्रयास कर रहे और उम्मीद है कि पानी को गांव में दाखिल होने से रोक लेंगे. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.''

एबीपी गंगा की टीम ने सिंचाई अधिकारी पीके जैन से भी बात की. जैन ने बताया कि ''करीब एक लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसका असर देखने को मिला है. अब धीरे-धीरे जल स्तर कम हो रहा है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सिचाई विभाग ने 2015 में ही 5 परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए शाशन को भेजा है. एक परियोजना को स्वीकृति मिली है जिस पर काम चल रहा. अगर 4 परियोजनाओं को और स्वीकृति मिल जाए तो निश्चित ही यहां बाढ़ का खतरा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा.''

पश्चिमी यूपी में भी उफान पर हैं नदियां, एबीपी गंगा की टीम ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा

हालांकि, एबीपी गंगा की पड़ताल में साफ देखने को मिला कि स्थित काफी भयावह है और ग्रामीण डरे हुए हैं. वहीं, प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से इस आपदा से निपटने की बात कह रहा है. ग्रमीणों के लगाए गए आरोपों पर सच्चाई है तो प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं से गुजारिश है कि इस संकट की घड़ी में फोटो सेशन न करें बल्कि, ग्रामीणों की इस वक्त कैसे मदद की जाए इस पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण चट्टान गिरने से बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे बाधित, मसूरी-देहरादून रूट भी बंद

यूपी में जंगलराज, कानून-व्यवस्था के मामले में सपा-बीजेपी में अंतर नहीं: मायावती

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर
हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर
बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
'हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है...', पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे CM योगी
'हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है...', पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे CM योगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget