एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कोविड प्रोटोकॉल में छूट के बाद कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट, बौद्ध भिक्षुओं का विधायक ने ऐसे किया स्वागत

Kushinagar: भारत सरकार द्वारा कोविड प्रोटोकॉल में ढील देने के बाद कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज वियतनाम और थाईलैंड से पहली फ्लाइट लैंड की. यहां बौद्ध भिक्षुओं स्थानीय विधायक ने स्वागत किया.

UP News: भारत सरकार द्वारा कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocal) में ढील देने के बाद कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) पर आज वियतनाम (Vietnam) और थाईलैंड (Thailand) से पहली फ्लाइट लैंड की. बौद्ध भिक्षुओं को लेकर आई यह फ्लाइट वियतनाम से उड़कर गया होते हुए कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंची. यहां पर्यटकों के स्वागत के लिए स्थानीय बीजेपी (BJP) विधायक पीएन पाठक मौजूद रहे.

विकास के लिए मिला पैसा
विधायक ने सभी यात्रियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया. इस एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के बाद यहां व्यवसाय और रोजगार के अवसर मिलने की पूरी संभावना है.  एयरपोर्ट डायरेक्टर ऐ.के. द्विवेदी और स्थानीय विधायक पी. एन. पाठक के द्वारा सभी यात्रियों को स्वागत किया गया. वियतनामी बौद्ध भिक्षुओं की टीम ने एयरपोर्ट के विकास के लिए 1000 डॉलर भी स्थानीय विधायक को दिए. लोगों को उम्मीद जग गई है कि उन्हें अब रोजगार मिल सकेगा. एयरपोर्ट डायरेक्टर ए.के. द्विवेदी ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की ढील और उद्घाटन के बाद कुशीनगर एयरपोर्ट पर आज पहली विदेशी पर्यटकों को लेकर फ्लाइट आई है. नियमित उड़ान होने से यहां रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें. 

कब हुआ था उद्घाटन
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने की वजह से यहां देश-विदेश के लाखों पर्यटक हर साल आते हैं. आने वाले पर्यटकों को देखते हुए पर्यटन में रोजगार को अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी चुनाव से पहले 20 अक्टूबर को कुशीनगर में भारत के 29वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक पल के गवाह के रूप में श्रीलंका के राष्ट्रपति और 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था. उसके बाद से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक उड़ान शुरू हो गई थी. अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए लोग प्रतीक्षा कर रहे थे. उसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ था. इस वजह से कुशीनगर पर अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लैंड नहीं की थी. आज पहली बार यहां बौद्ध भिक्षुओं को लेकर वियतनाम से फ्लाइट आई है. बौद्ध भिक्षुओं का यह दल भगवान बुद्ध की तीर्थस्थली गया और कुशीनगर के भ्रमण पर हैं. बौद्ध भिक्षुओं के इस दल ने एयरपोर्ट के विकास के लिए 1000 डॉलर स्थानीय विधायक को दिया. 

क्या बोले स्थानीय विधायक
स्थानीय बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने कहा कि आज कुशीनगर सहित पूर्वांचल के लोगों का सपना साकार होता दिख रहा है. इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा श्रेय है. डोमेस्टिक उड़ान यहां पहले से शुरू ही थी. अब अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो गई है तो यहां रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. यह एयरपोर्ट कुशीनगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

ये भी पढ़ें-

UP News: यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा, जातीय समीकरण को लेकर कही ये बात

UP Politics: BSP में हार पर हुआ मंथन, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी अहम जिम्मेदारी, आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव के लिए गुड्डु जमाली को बनाया प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget