एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद पुलिस ने वांटेड अपराधियों के खिलाफ चलाया धरपकड़ अभियान, 79 अपराधी गिरफ्तार

UP News: फिरोजाबादा पुलिस ने वांटेड अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया.  बीती रात 5 घंटे चली इस कार्रवाई में 79 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस ने वांछित चल रहे 79 अपराधियों को बीती रात 5 घंटे के अभियान के तहत गिरफ्तार किया है, यह सभी अपराधी अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे. पुलिस ने 70 NBW / 03 एसआर वाँछित व 06 अन्य वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक जनपद में अपराध को नियंत्रित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जनपद भर के अपराधियों की सूची तैयार की जाती है और गैर जमानती वारंट व अन्य मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की तलाश कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है. बीते शनिवार की रात पुलिस ने 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक चलाए गये अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 79 जिसमें 70 NBW / 03 एसआर वाँछित व 06 अन्य वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. 

कहां कितनी हुईं गिरफ्तारियां?
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद सर्किल में थाना शिकोहाबाद में 9, मक्खनपुर में 9, खैरगढ़ में 2,सिटी सर्किल में 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया इसमें थाना उत्तर में 1, दक्षिण में 7, रसूलपुर में 2, और थाना रामगढ़ में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. फिरोजाबाद के टूंडला सर्किल में कोतवाली टूंडला से 4,पचोखरा से 1, नारखी में 1, रजावली में 3, नगला सिंघी में 3, सिरसागंज सर्किल के थाना सिरसागंज में 2, नसीरपुर में 3, नगला खंगर में 1, अरांव में 2, जसराना सर्किल में थाना जसराना में 7, फरिहा में 3,एका में 2, सदर सर्किल थाना मटसेना में 3, लाइनपार में 8, बसई मोहम्मदपुर में 1 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

रात भर चलाए गए अभियान में सबसे अधिक शिकोहाबाद सर्किल में 20, सिटी सर्किल में 15, टूंडला 12 , जसराना12, सदर सर्किल में 12 और सिरसागंज सर्किल में 8 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जायेगी. फिरोजाबाद पुलिस का यह अभियान निश्चित तौर पर जिले अपराध नियंत्रण में बड़ा कदम साबित होगा.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: आकाश आनंद को सभी पदों से हटाने के पीछे क्या है वजह? मायावती ने बताई इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget