एक्सप्लोरर

Firozabad News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ लुटेरा, स्वर्णकार को गोली मारकर की थी लूट, बरामद हुआ ये सामान

फिरोजाबाद में 13 अप्रैल को महेश वर्मा स्वर्णकार अपनी दुकान बंद करके अपने घर आ रहे थे, तभी थाना उत्तर क्षेत्र के टाट वाला बाबा के मंदिर के समीप लुटेरों ने उनको गोली मारकर उनका बैग छीन लिया था.

UP News: फिरोजाबाद (Firozabad) में 13 अप्रैल को महेश वर्मा स्वर्णकार अपनी दुकान बंद करके अपने घर आ रहे थे, तभी थाना उत्तर क्षेत्र (Uttari Thana) के टाट वाला बाबा के मंदिर के समीप लुटेरों ने उनको गोली मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए थे. पुलिस (Police) इस मामले में लगातार काम कर रही थी. देर रात पुलिस को सूचना मिली की, एक बदमाश जोकि राजा के ताल से होता हुआ महावीर नगर अपने घर जा रहा है.

क्या हुआ बरामद
सूचना के आधार पर उत्तर थाना रामगढ़ पुलिस और एसओजी पुलिस ने बेंदी की पुलिया के समीप चेकिंग अभियान चलाया. जिसके बाद बदमाश वहां से निकला तो पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा. भागते समय उसकी बाइक फिसल गई उसने संभलते हुए अपनी पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दी. पुलिस ने अपना बचाव करते हुए बदमाश पर फायर किया तो गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल हो गया. तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने उसको उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. पकड़े जाने पर बदमाश ने अपना नाम अनुराग उर्फ अन्नू बताया है और बताया कि इसके तीन साथी और हैं. उनकी भी पुलिस तलाश कर रही है. इस पर कई मुकदमे भी हैं, पुलिस ने इसके पास से लुटे हुए आभूषण, 32 बोर की एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है.

क्या बोले एसपी
फिरोजाबाद के एसपी सिटी ने बताया, "पुलिस को सूत्रों से खबर मिली थी, एक बदमाश राजा के ताल से महावीर नगर जा रहा है तो थाना उत्तर पुलिस ने रामगढ़ पुलिस और एसओजी टीम को साथ लिया और बेंदी की पुलिया के समीप चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान के दौरान बदमाश को रोकने की कोशिश की तो बदमाश भागने लगा. उसकी बाइक फिसल गई और उसने अपनी पिस्टल से पुलिस पर फायर की. पुलिस ने अपने बचाव करते हुए बदमाश पर फायर किया और गोली बदमाश के पैर में लग गई. बदमाश घायल हो गया जिसका उपचार कराया जा रहा है. बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपने तीन साथियों के नाम भी बताए हैं. उनके लिए भी टीम गठित कर दी है. उसके पास से पिस्टल, लूटे हुए जेवरात, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है.

ये भी पढ़ें-

UP News: गाजीपुर में पुलिसकर्मी की मदद से किया अपहरण, 24 घंटे के भीतर हुआ मामले का खुलासा

सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत, जौहर यूनिवर्सिटी जमीन मामले में SC ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget