एक्सप्लोरर

Expired Medicine: ये कैसी लापरवाही, यूपी के इस जिले में मरीजों को बांटी गई एक्सपायर दवा...महिला की हालत खराब  

Firozabad Health Department: यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल कैंप (Medical Camp) लगा था. कैंप में स्वास्थ्य विभाग ने जो बुखार (Fever) की दवाई बांटी, वो एक्सपायर थी.  

Firozabad Expired Medicine: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में लोग अपने मासूम बच्चों की जान बचाने के लिए हॉस्पिटलों (Hospital) के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और उन्हें भर्ती करने की गुहार लगा रहे हैं. इसी बीच स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की तरफ लगाए जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों में दवाई वितरण कैंप में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. मामला अंबेडकर पार्क गांव आमरी शिकोहाबाद का है. यहां कल शाम को स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल कैंप (Medical Camp) लगा था, उसमें स्वास्थ्य विभाग ने जो बुखार (Fever) की दवा बांटी वो एक्सपायर थी. एक महिला ने दवा खाई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. जब गांव वालों ने इस दवा को देखा तो पता लगा कि उसकी तो डेट ही निकल चुकी है. 

बांट दी गई है एक्सपायर दवा
इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर एसडीएम का कहना है कि मामला उनके सामने आया है. कैंप लगाकर दवाई बांटी जा रही थी. इस दौरान एक्सपायर दवा बांट दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात हुई है. जितनी भी दवा बांटी गई है वो वापस ले ली गई है. ये गलती से हुआ है. जिस कर्मचारी ने ये गलती की है उसके सस्पेंशन की रिपोर्ट सीएमओ ऑफिस में पेश की जाए, जिससे फिर से ऐसी कोई लापरवाही ना हो. 

महिला अस्पताल में भर्ती
रामपाल नाम के ग्रामीण ने बताया कि उनके लड़के की बहू ने कैंप से दवाई ली थी. दवाई रिएक्शन कर गई. हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है जहां इलाज हो रहा है. बीमार महिला राधा देवी ने बताया कि कल जो दवा बांटी गई थी, खाने के बाद वो रिएक्शन कर गई. 59 लोगों को दवा बांटी गई थी चार-पांच लोग बीमार हो गए हैं.

कर्मचारी के खिलाफ एक्शन 
एसडीएम शिकोहाबाद देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें  बताया गया कि कल शिकोहाबाद के गांव में दवा वितरण को लेकर कैंप लगाया गया था, जिसमें कुछ लोगों को एक्सपायर दवा बांटी गई है. सभी से दवा को वापस ले लिया गया है. ये गलती से हुआ है और जिसने भी ये गलती की है उस कर्मचारी के खिलाफ उसके सस्पेंशन के लिए सीएमओ को रिपोर्ट दी जाएगी, जिससे ऐसी लापरवाही फिर ना हो.

ये भी पढ़ें:

मिशन यूपी पर गए ओवैसी का आरोप- नफरत फैलाने और मॉब लिंचिंग करने वालों की मदद कर रही बीजेपी

UP Election 2022: ब्राम्हणों की लड़ाई में AAP भी कूदी, 3 अक्टूबर से यूपी में करेगी 'चाणक्य विचार सम्मेलन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget