एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में सूदखोरों की बर्बरता से परेशान होकर युवक ने दी जान, पिटाई का वीडिया किया था वायरल

Firozabad News: मृतक कमल ने मोहल्ले के ही सूदखोरों से 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था. जिसे अदा न करने में देरी होने पर सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सूदखोर भाईयों ने एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ बर्बरता की. युवक को बांधकर चेहरे पर लात मारी गई और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना से आहत होकर युवक ने मंगलवार रात को फंदे से लटक अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों के तलाश की जा रही है. 

ये पूरा मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी मोहनगंज का है. यहां के रहने वाले 26 वर्षीय कमल कुमार ने कस्बे में ही रहने वाले से सूदखोरों से 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था. जिसे अदा न करने में देरी होने पर सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे. बताया जाता है कि चार-पांच दिन पूर्व ही आरोपियों ने कमल को अगवा कर कमरे में बंद कर लिया. 

घटना से आहत होकर दी जान
आरोपियों ने इस दौरान उसके हाथ पैर बांधकर पिटाई की और गाली गलौज किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कमल जमीन पर बैठा दिख रहा है और उसके दोनों हाथ पैरों को रस्सी से बांधा हुआ है. वीडियो में आरोपी दबंगों ने उसे बेरहमी से मारा-पीटा और तालिबानी तरीके से प्रताड़ित किया गया. यही नहीं इस मारपीट का वीडियो भी बनाया गया जिसके बाद उन्होंने उसे वायरल कर दिया. 


फिरोजाबाद में सूदखोरों की बर्बरता से परेशान होकर युवक ने दी जान, पिटाई का वीडिया किया था वायरल

इस घटना का कमल इतना आहत हुआ कि उसने अपनी जीवनलीला को ही समाप्त करने का मन बना लिया. जिसके बाद उसने मंगलवार की रात को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने कहा युवक की मौत के सूचना पर पुलिस पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की गई. जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट करते हुए मिला जो खुद पैसे मांग रहे लोगो द्वारा बनाई गई थी. उसके आधार पर परिजनों ने तहरीर दी उस पर पुलिस टीम लगा दी गईं है. आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे. जिन लोगों ने कमल उनके यहां ड्राइवर का काम किया करता था. उनके बीच कुछ पैसे का विवाद था. दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा.

इनपुट- प्रशांत उपाध्याय 

Varanasi News: काशी में बन रहा एक और घाट, जानें- क्या होगी खासियत और किन कार्यक्रमों का होगा आयोजन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget