एक्सप्लोरर

धर्मांतरण के सरगना अब्दुल रहमान ने 10 साल की उम्र में क्यों छोड़ा था गांव? बहन ने कर दिया खुलासा

UP News: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से गिरफ्तार हुआ धर्मांतरण का सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र प्रताप सिंह जादौन को लेकर बहन अनीता ने बड़ा खुलासा किया है.

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से गिरफ्तार हुआ धर्मांतरण का सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र प्रताप सिंह जादौन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना राजावली क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला है. प्रेमपाल सिंह के सबसे बड़े बेटे महेंद्र पाल सिंह जादौन उर्फ अब्दुल रहमान ने अपना गांव करीब 35 वर्ष पूर्व छोड़ दिया था. 25 साल पहले अपनी मां के निधन के बाद वह 10 दिन गांव में रुका था.

महेंद्र पाल सिंह उर्फ अब्दुल रहमान की छोटी बहन अनीता की शादी फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव ओखर में हुई है. पोखरा में रह रही अनीता ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि महेंद्र पाल सिंह उर्फ पप्पू जब 10वर्ष का था, तब वह नानी के घर कानपुर चला गया था. जब वापस आया तो पिता के साथ झगड़ा हुआ, इसके बाद वह गांव छोड़कर कानपुर बस गया.

भाइयों में सबसे बड़ा है अब्दुल रहमान
अनीता के मुताबिक, महेंद्र पाल सिंह अपने भाइयों में सबसे बड़ा है, उसके बाद उसकी एक बहन है जिसकी शादी आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुई है. उसके बाद अनीता है और अनीता के बाद उसका भाई भूरा है. जमीनी विवाद में भूरा की हत्या कर दी गई थी, एक सबसे छोटा भाई है, वह दिल्ली में रहता है.

अनीता के मुताबिक, महेंद्र पाल सिंह उर्फ अब्दुल रहमान अपने पैतृक गांव में 25 साल पहले तब आए थे, जब उनकी मां बीमार चल रही थी. इसी दौरान मां का निधन हो गया, तभी महेंद्र पाल सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी साथ लेकर आए और लगभग 15 दिन गांव में रुके.

'पत्नी और बच्चों के साथ हिंदू रीति-रिवाज से रह रहा था अब्दुल रहमान'
अनीता बताती है कि उसे दौरान उनकी पत्नी और बच्चे बिल्कुल हिंदू रीति रिवाज के साथ उनके साथ रहे थे, किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि नहीं थी जिससे उनके धर्मांतरण की आशंका होती. मां के निधन के बाद फिर महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अब्दुल रहमान ने कभी घर की तरफ लौटकर नहीं देखा. अनीता और उसकी बहन की बेटियों की शादियां भी हो गई, कभी किसी शादी और ना ही किसी त्योहार पर महेंद्र पाल सिंह ने अपने परिवार से किसी भी तरह का संबंध नहीं निभाया.

जानकारी करने पर पता चला कि महेंद्र पाल सिंह जादौन और पप्पू उर्फ अब्दुल रहमान जब 35 साल पहले अपने गांव लौटा था, तो उसने यहां शराब का काम शुरू किया था. उसके बाद उसके पिता से उसका झगड़ा हुआ और वह गांव छोड़कर चला गया.

भाई अब्दुल रहमान से नहीं है किसी प्रकार का संबंध
अनीता बताती है कि, उनके भाई के धर्मांतरण की खबर उन्हें गांव के लोगों से कल ही मिली है, जब रामगढ़ में पुलिस पहुंची. उसके बाद कुछ लोगों का फोन उनके पास आया था. अनीता के मुताबिक उनका महेंद्र पाल सिंह जादौन और उनके छोटे भाई से कोई संबंध नहीं है. वे पिछले 25 साल से अपने दोनों भाइयों से नहीं मिली है.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget