एक्सप्लोरर

संसद में दिखी दिलचस्प तस्वीर, अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे थे गिरिराज सिंह, तभी पहुंच गए सपा अध्यक्ष

लोकसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद परिसर से बेहद दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली, जब सपा अध्यक्ष पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह निशाना साध रहे थे और अखिलेश यादव उन्हें खड़े होकर सुनने लगे.

लोकसभा के मानसून सत्र के बीच संसद परिसर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जहां बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पत्रकारों के सामने सपा मुखिया को आड़े हाथों ले रहे थे और अखिलेश यादव सामने खड़े होकर उन्हें सुनकर मुस्कुरा रहे थे. 

मानसून सत्र में सपा समेत तमाम विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. मंगलवार को भी इन मुद्दों को लेकर सपा-कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन में विरोध प्रदर्शन किया. 

गिरिराज सिंह के आरोपों को सुनने लगे अखिलेश
बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह विपक्षी दलों के मकर द्वार पर प्रदर्शन का ही जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे थे, तभी सपा अध्यक्ष भी वहां पहुंच गए और खड़े होकर उन्हें सुनने लगे. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी. वो हंसते हुए गिरिराज सिंह के आरोपों को सुन रहे थे. 

हालांकि बाद में अपने बात को कहने के बाद गिरिराज आगे बढ़े तो अखिलेश यादव को देखकर हंसने लगे. इसके बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगा लिया और दोनों के बीच हंसी ठिठौली देखने को मिली. अखिलेश यादव ने भी उनके कान में कुछ कहा और फिर दोनों जोर-जोर से हंसते हुए अपने-अपने रास्ते चलने लगी.

संसद में दिखी पक्ष-विपक्ष की दिलचस्प तस्वीर
अखिलेश यादव और गिरिराज सिंह की इस रोचक बातचीत के दौरान एबीपी न्यूज़ भी वहां मौजूद था. जब एबीपी ने सपा अध्यक्ष से पूछा कि गिरिराज सिंह कह रहे हैं कि SIR में सबकुछ ठीक हैं तो अखिलेश यादव ने अपने ही अंदाज में कहा कि "कभी बीजेपी पर यकीन करोगे..बीजेपी पर कभी यकीन मत करना.." 

वहीं जब गिरिराज सिंह से पूछा गया कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि बीजेपी पर भरोसा नहीं करना है तो उन्होंने कहा "जिसे खुद पर भरोसा नहीं होता है वो दूसरों पर भरोसा नहीं करते. सपा को अपने आप पर ही भरोसा नहीं है."  

इनपुट- अंकित गुप्ता

अखिलेश यादव की 'मस्जिद वाली' बैठक में सपा के कौन-कौन से सांसद हुए शामिल, यहां देखें- तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget