एक्सप्लोरर

UP: ग्राम प्रधान के पति पर घात लगाकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

यूपी के भदोही में प्रधान के पति पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है. इस हमले में प्रधान पति की हालत नाजुक है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है,

भदोही: भदोही में बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान के पति पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की. प्रधान पति को मरा समझ कर हमलावर वहां से फरार हो गए. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल प्रधान पति को अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेन्टर को रेफर कर दिया.

घर लौटते समय घात लगाकर किया हमला

भदोही कोतवाली क्षेत्र के मानिकपट्टी ग्राम सभा की प्रधान सुधा देवी के पति 46 वर्षीय भगवंत प्रसाद उर्फ जज्जे हरिजन अपनी बाइक से बुधवार को दोपहर भदोही के लिए निकले थे. काम निपटाकर देर शाम लगभग 7.30 बजे वापस अपने घर लौटते समय गांव के लगभग आधा किलोमीटर पहले घात लगाये बैठे बदमाशों ने प्रधानपति पर हमला बोल दिया और कई राउंड फायर किया. बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली में प्रधान पति को एक गोली मुंह और एक गोली पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान हो वहीं पर बाइक सहित गिर गया.

प्रधान पति की हालत गंभीर

प्रधान पति को मरणासन्न मानकर बदमाश वहां से भाग निकले. यह सूचना गांव में पहुंचने पर घर वाले और ग्रामवासी आक्रोशित हो गए. आनन फानन में घायल प्रधान पति को भदोही स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम के बाबत पुलिस अधीक्षक ने टेलीफोन में बताया कि, पुलिस इस घटना पर हर तरह से जांच में लगी हुई है और मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी भेज दी गई है, जिससे कि कोई अहम सबूत मिट नहीं पाए और जो आरोपी हो उसे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा.

पुरानी रंजिश के बात आई सामने 

वहीं, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कुछ खास बात एबीपी गंगा से साझा करते हुए कहा कि, प्रधानपति को गोली मारने वालों के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के तहत जनपद के ही दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी प्रमोद सिंह नामक व्यक्ति का नाम आ रहा है, जिसमे कोई रंजिश होने के कारण गोली मारी है. बाकी जांच चल रही है और गंभीर रूप से घायल प्रधानपति की हालत ठीक होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल सकें.

ये भी पढ़ें.

UP: संभल में सरकारी कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध, शुरू हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget